Facts about Polar Bear (ध्रुवीय भालू) in Hindi: ध्रुवीय भालू मुख्य रूप से आर्टिक महासागर में पाए जाने वाले जंगली भालू की उप प्रजाति है। यह बर्फीले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। यह बर्फ में रहने वाला शक्तिशाली शिकारी हैं। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपके लिए लाया हूं ध्रुवीय भालू से जुड़े रोचक तथ्य जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे।

Amazing facts about Polar Bear in Hindi – ध्रुवीय भालू के बारे में रोचक तथ्य
1. ध्रुवीय भालू पृथ्वी के सबसे बड़े स्थलीय मांसाहारी जीव हैं।
2. ध्रुवीय भालू भालूओं की सबसे बड़ी प्रजाति है।
3. सील ध्रुवीय भालू का पसंदीदा शिकार है।
4. एक वयस्क ध्रुवीय भालू का वजन 350 से 700 किलोग्राम तक होता है जबकि मादा भालू का वजन नर के आकार का लगभग आधा होता है।
5. ध्रुवीय भालू में गंध की एक उत्कृष्ट भावना होती है, जिसकी सहायता यह लगभग 1.6 किलोमीटर दूर से ही अपने शिकार का पता लगाने में सक्षम होते हैं।
6. ध्रुवीय भालू का साइंटिफिक नाम ursus maritimus है, जिसका अर्थ होता है ‘समुद्री भालू’।
7. दुनिया भर में ध्रुवीय भालू की आबादी 22,000 से 31,000 के बीच है।
8. ध्रुवीय भालू के 42 दांत होते हैं।
9. ध्रुवीय भालू अपना अधिकांश जीवन शिकार और भोजन की तलाश में बिताते हैं। हालांकि, उन्हें सभी शिकार में सफलता प्राप्त नहीं होती इसलिए जितना हो सके उतना भोजन जुटाने की कोशिश करते हैं। जब यह शिकार मारते हैं तो उन्हें अक्सर बर्फ में छिपा देते हैं और भूख लगने पर वापस आते हैं।
10. Polar bear अच्छे तैराक होते हैं। यह कई घंटों तक या लगभग पूरा दिन लगातार तेरे सकते हैं। ध्रुवीय भालू पानी में लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकते हैं तथा जमीन में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें –
11. अंतर्राष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस हर साल 27 फरवरी को मनाया जाता है।
12. ध्रुवीय भालू –50 डिग्री फारेनहाइट में भी जीवित रह सकते हैं।
13. ध्रुवीय भालू और पेंग्विन दोनों बर्फीले क्षेत्रों में पाए जाते हैं, लेकिन दोनों को एक साथ देखना लगभग असंभव है, क्योंकि ध्रुवीय भालू आर्कटिक सर्कल (उत्तरी गोलार्ध) में रहते और पेंग्विन अंटार्कटिका (दक्षिण गोलार्ध) में रहते हैं।
14. ध्रुवीय भालू पानी के अंदर अपने नथुने बंद कर लेते हैं।
15. Polar bear एकांत प्राणी है, वयस्क ध्रुवीय भालू अपना अधिकांश जीवन अकेले बिताते हैं।
16. ध्रुवीय भालू जलवायु परिवर्तन से खतरे में पड़ने वाली प्रजातियों में से एक है।
17. जैसे हिरण के प्रमुख शिकारी शेर, बाघ, हाइना आदि जानवर हैं वैसे ध्रुवीय भालू का प्राकृतिक रूप से कोई शिकारी नहीं है। हालांकि 1 वर्ष से कम के नवजात ध्रुवीय भालू कभी-कभी भेड़िए जैसे जानवरों या वयस्क ध्रुवीय भालू का शिकार बन जाते हैं।
18. Polar bear को समुद्री स्तनधारियों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। क्योंकि वे अपना पूरा जीवन आर्टिक महासागर की बर्फ में बिताते हैं। ध्रुवीय भालू एकमात्र स्तनधारी जीव है जो जमीन और पानी दोनों में रह सकने में सक्षम है।
19. ध्रुवीय भालू की त्वचा काली होती है तथा बालों (फर) की घनी परत होती है जो उन्हें तैरते समय गर्म रखती है तथा आर्कटिक की ठंडी हवा से बचाती है।
20. Polar bear का जीवनकाल 25 से 30 वर्ष होता है।
उम्मीद है आपको यह पोस्ट ‘Polar bear के बारे में 20 रोचक तथ्य | Interesting facts about polar bear in Hindi’ पसंद आई होगी, यदि पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें
यह भी पढ़ें–