Kiwi पक्षी न्यूजीलैंड में पाए जाने वाला एक छोटे आकार का न उड़ने वाला पक्षी है। यह पक्षी सिर्फ न्यूजीलैंड की जलवायु में ही रह सकता है, बाकी जगह की जलवायु कीवी पक्षी के रहने के अनुकूल नहीं है।
आइए जानते हैं कीवी पक्षी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य–

Facts about kiwi bird in hindi | कीवी पक्षी के बारे में 20 रोचक तथ्य
1. कीवी पक्षी न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है।
2. कीवी पक्षी के पूछ और पंख नहीं होते।
3. कीवी पक्षी शुतुरमुर्ग की तरह उड़ नहीं सकते।
4. अन्य पक्षियों की तुलना में कीवी में sense of smell अधिक होते हैं। वह अपना शिकार भी smell से ही पता लगा लेते हैं।
5. कीवी के पैर शक्तिशाली होते हैं। कीवी के पैर की मांसपेशियों बहुत मजबूत होती है। वह जल्दी से दौड़ सकते हैं और लड़ाई के दौरान यह अपने पैरों और पंचों का उपयोग भी कर सकते हैं।
6. कीवी एकमात्र ऐसे पक्षी हैं, जिनकी नाक के नोक पर नथुने होते हैं।
7. कीवी ज्यादातर निशाचर होते हैं। अर्थात, वह भोजन करने के लिए रात में निकलते हैं।
8. कीवी पक्षियों को प्रजनन करने के लिए पर्याप्त रूप से परिपक्व होने में 18-36 महीने का समय लगता है।
9. कीवी पक्षियों की आंखें कमजोर होती हैं।
10. कीवी अपने अंडे को सेने में अधिक समय लगाता है। कीवी अपने अंडे को 80 दिन तक सेता है, जो एक पक्षी के लिए सामान्य से अधिक है।
11. कीवी पक्षी का अंडा अपने शरीर के आकार के अनुपात में बहुत बड़ा होता है। उदाहरण के लिए, देखा जाए तो शुतुरमुर्ग का अंडा उसके आकार का 2% होता है, जबकि कीवी पक्षी का अंडा उसके आकार का 20% होता है।
12. कीवी पक्षियों में brown Kiwi सबसे आम प्रजाति है।
13. दुनिया भर में kiwi पक्षियों की लगभग 68,000 आबादी है।
14. एलीफेंट बर्ड और शुतुरमुर्ग कीवी के नजदीकी रिश्तेदार माने जाते हैं।
15. कीवी पक्षियों की हड्डियों में अन्य पक्षियों के विपरीत मज्जा होती है। उनकी हड्डि खोखली नहीं होती।
16. कीवी पक्षि का जीवनकाल 20-25 साल होता है।
17. कीवी पक्षी के बाल बेहद नरम और लंबे होते हैं।
18. कीवी अपना घोंसला जमीन पर बनाते हैं।
19. कीवी पक्षी का शिकार मुख्य तौर पर कुत्ते और बिल्लियों करते हैं।
20. न्यूजीलैंड के अलावा कीवी की कुछ प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया में भी मौजूद हैं।
उम्मीद है आपको ‘कीवी पक्षी से जुड़े 20 रोचक तथ्य–facts about kiwi birds in Hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें–