(Inspirational quotes by Ishwar Chandra Vidyasagar Hindi, Ishwar Chandra Vidyasagar Hindi Quotes) ईश्वर चंद्र विद्यासागर एक समाज सुधारक, शिक्षक तथा लेखक थे। विद्यासागर 1800 के दशक में ‘राजा राममोहन राय’ द्वारा शुरू किए गए समाज सुधारक आंदोलन का हिस्सा थे। बंगाली शिक्षा प्रणाली में ईश्वर चंद्र विद्यासागर का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यासागर बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र थे, वह बंगाली भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी तथा हिंदी भाषा में भी पारंगत थे।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे ईश्वर चंद्र विद्यासागर के प्रेरणादायक विचार–
ईश्वर चंद्र विद्यासागर का संक्षिप्त परिचय
Name | ईश्वर चंद्र विद्यासागर |
Born | 26 सितंबर 1820 |
Famous for | दार्शनिक, शिक्षक, लेखक |
Died | 29 जुलाई 1891 |
Nationality | भारतीय |
12 Best Ishwar Chandra Vidyasagar Hindi Quotes
1. “बिना कष्ट के जीवन बिना नाविक के नाव के समान है, जिसमें स्वयं का कोई विवेक नहीं, हल्की हवा में भी चलती है।”

2. “ ‘विद्या’ सबसे अनमोल ‘धन’ है, इसके आने मात्र से ही सिर्फ अपना ही नही अपितु पूरे समाज का कल्याण होता है।”
3. “अपने हित से पहले समाज और देश का हित देखना ही एक विवेकशील सच्चे नागरिक का धर्म है।”
4. “यदि कोई व्यक्ति बड़ा बनना चाहता है तो उसे छोटे से छोटा काम भी करना चाहिए, क्योंकि स्वयं की सहायता ही सर्वश्रेष्ठ है।”
5. “आदमी कितना भी बड़ा हो जाए उसे हमेशा अपने अतीत को याद रखना चाहिए।
6. “संसार में सफल और सुखी वही लोग हैं, जिनके अंदर ‘विनय’ हो और विनय विद्या से ही आती है।”
7. “कोई मनुष्य अगर बड़ा बनना चाहता है, तो छोटे से छोटा काम भी करें, क्योंकि स्वावलंबी लोग ही श्रेष्ठ होते है।”
8. “समस्त जीवों में मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बताया गया है, क्योंकि उसके पास आत्मविवेक और आत्मज्ञान है।”
9. “मनुष्य का सबसे बड़ा कार्य भलाई और दूसरों का सहयोग होना चाहिए जो एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है।”
10. “दूसरों के कल्याण से बढ़कर कोई नेक काम और धर्म नहीं है।”
यह भी पढ़ें –
11. “जो लोग नास्तिक हैं उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ईश्वर को मानना चाहिए, इसमें उनकी रुचि होती है।”
12. “अगर सफल और प्रतिष्ठित बनना है, तो झुकना सीखो। क्योंकि जो झुकते नहीं, समय की हवा उन्हें झुका देती है।”
उम्मीद है आपको यह पोस्ट ‘Ishwar Chandra Vidyasagar Hindi Quotes | ईश्वर चंद्र विद्यासागर के 12 अनमोल विचार’ पसंद आई होगी, यदि पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें –