Interesting facts about Steve jobs in Hindi | स्टीव जॉब्स के 30 दिलचस्प रोचक तथ्य


Steve Jobs एक अमेरिकी बिजनेस टायकून और आविष्कारक थे। जॉब्स एप्पल इंक के सह संस्थापक तथा सीईओ थे। जॉब्स का जन्म 24 फरवरी 1955 को सैन फ्रांसिस्को केलिफोर्निया (US) में हुआ था और उनकी मृत्यु 5 अक्टूबर 2011 को पालो अल्टो, केलिफोर्निया (US) में हुई। इस आर्टिकल में आप जानेंगे स्टीव जॉब्स के बारे में दिलचस्प रोचक तथ्य, interesting facts about Steve jobs in Hindi, facts and information about stev jobs in Hindi, स्टीव जॉब्स से जुड़े रोचक तथ्य

Steve-jobs-facts-in-hindi

स्टीव जॉब्स के बारे में 30 रोचक तथ्य – interesting facts about Steve jobs

1. Steve jobs का जन एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। स्टीव के पिता सीरियन और मां अमेरिकन थीं।

2. Steve jobs को जन्म लेने के कुछ दिनों बाद ही Clara और Paul Reinhold Jobs ने उन्हें गोद लिया था। स्टीव जॉब्स जब पैदा हुए थे तब उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी और स्टीव की मां उन्हें गोद नहीं देना चाहती थी लेकिन गोद लेने वाले पेरेंट्स ने स्टीव जॉब्स को कॉलेज भेजने का वादा किया तब उन्होंने जॉब्स को गोद देने का फैसला किया।

3. स्टीव के असली माता पता ने स्टीव का नाम Abdul Lateef Jandali रखा था।

4. Steve अपनी पढ़ाई के खर्चे निकालने के लिए गर्मी की छुट्टियों में काम किया करते थे।

5. जॉब्स और एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक पहली बार हाई स्कूल में मिले थे जब वोज्नियाक 18 साल के थे और जॉब्स 13 साल के थे।

6. सिर्फ 4 साल के अंदर 1980 में स्टीव जॉब्स के एप्पल कंप्यूटर्स को सार्वजनिक रूप से कारोबार करने की अनुमति मिल गई थी।

7. Steve jobs एक कॉलेज ड्रॉपआउट थे। स्टीव जॉब्स को लगा कि उनके माता-पिता की पूरी आय उनकी पढ़ाई पर खर्च हो रही है, इसलिए उन्होंने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया। वह बाद में बताते हैं कि उनका फैसला बिल्कुल सही था।

8. Steve jobs ने अपने बचपन के मित्र स्टीव वोजनियाक के साथ मिलकर 1976 में सिर्फ 21 वर्ष की आयु में अपने पिता के गैराज में एप्पल कंपनी की शुरुआत की।

9. 1985 में, Apple कंपनी के CEO ने स्टीव जॉब्स को अपनी ही कंपनी के अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के लिए कहा और उन्हें उनके अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने NeXT और Pixar कंपनी की स्थापना की। स्टीव जॉब्स के जाने के बाद एप्पल कंपनी बहुत घाटे में चल रही थी।

एप्पल ने 477 मिलियन डॉलर में स्टीव जॉब की NeXT कंपनी को खरीद लिया और स्टीव जॉब्स फिर से एप्पल में आ गए। जॉब्स के वापस कंपनी में आने के बाद एप्पल ने एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट निकाले जिससे कंपनी की ग्रोथ ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। साल 2007 में एप्पल ने पहला मोबाइल फोन लांच किया जिसने मोबाइल फोन के बाज़ार में क्रांति फैला दी।

10. अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति ‘बिल क्लिंटन’ ने स्टीव जॉब्स को व्हाइट हाउस में एक रात ठहरने के लिए आमंत्रित किया था।

11. एप्पल के CEO रहते हुए स्टीव जॉब्स ने हमेशा अपना वेतन $1 रखा।

12. स्टीव जॉब्स को 2003 में पता चला था कि उन्हें अग्नाशय का कैंसर (pancreatic cancer) है।

13. जब स्टीव जॉब्स बहुत बीमार थे तब उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी। उस वक्त ‘टिम कुक’ (वर्तमान एप्पल सीईओ) ने अपने रक्त की जांच कराई तो पता चला कि उनका रक्त एक ही ग्रुप का था। फिर उन्होंने स्टीव जॉब्स को अपने एक लीवर की पेशकश की थी लेकिन स्टीव जॉब्स ने मना कर दिया था।

14. स्टीव जॉब्स की अधिकांश संपत्ति डिज्नी में उनके शेयरों से थी, न कि एप्पल कंपनी से।

15. Steve jobs बिना नंबर प्लेट की कार चलाते थे। सरकारी नियम के अनुसार किसी भी नए गाड़ी में अधिकतम 6 महीने तक जारी नंबर प्लेट को गाड़ी में लगाना जरूरी था इसी का फायदा उठाकर जॉब्स हर 6 महीने में अपनी कार बदल लिया करते थे।

16. 1974 में स्टीव जॉब्स 7 महीने के लिए आध्यात्म की तलाश में भारत यात्रा में आये थे। भारत यात्रा ने उन्हें बौद्ध धर्म में आजीवन रुचि पैदा कर दी थी।

17. अगर एक बार किसी को एप्पल में नौकरी मिल गई तो उसे नौकरी से निकालना जॉब्स को पसंद नहीं था।

18. Steve jobs ने अमेरिका के स्कूलों के लिए एक-एक कंप्यूटर दान करने की कोशिश की तब सरकार ने सहयोग नहीं किया‌। तब उन्होंने कंप्यूटरों को कैलिफोर्निया के 10,000 स्कूलों में दान किया था।

19. स्टीव जॉब्स अपने उत्पादों को सफेद कलर की बजाए मून ग्रे कलर का बनाना चाहते थे।

20. स्टीव जॉब्स को उनकी मृत्यु के बाद 141 पेटेंट प्रदान किए गए।

21. 16 अक्टूबर 2011 को कैलिफोर्निया के राज्यपाल द्वारा स्टीव जॉब्स दिवस घोषित किया गया था। अभी भी हर साल कैलिफोर्निया राज्य में यह दिवस मनाया जाता है।

22. स्टीव जॉब्स के पिता ‘पॉल जॉब्स’ खुद के गैरेज में मैकेनिक का काम किया करते थे। स्टीव जॉब्स भी उनके काम में मदद करते थे।

23. स्टीव जॉब्स याहू (Yohoo) को खरीदना चाहते थे, लेकिन याहू ने उनका ऑफर ठुकरा दिया।

24. Steve jobs कॉलेज के समय में अपने दोस्त के कमरे में फर्श पर सोते थे। वह Coke की बोतलों को बेचने से मिलने वाले थोड़े बहुत पैसे से ही अपना खर्च चलाते थे।

25. Steve के असली पिता कैलीफोर्निया में एक रेस्टोरेंट चलाते थे। कई बार जॉब्स ने अपने पिता के रेस्टोरेंट में खाना भी खाया था। लेकिन न तो जॉब्स को और ना ही उनके पिता को उनके रिश्ते के बारे में पता था।

26. गूगल के फाउंडर चाहते थे कि स्टीव जॉब्स एप्पल के साथ-साथ गूगल में भी काम करे लेकिन जॉब्स ने मना कर दिया।

27. नवंबर 2007 में फॉर्चून मैगजीन ने उन्हें उद्योग के सबसे शक्तिशाली पुरुष का खिताब दिया था।

28. Steve jobs रिस्क लेने से बिल्कुल नहीं डरते थे। जब स्टीव सिर्फ 12 वर्ष के थे तब वह एक फ्रिक्वेंसी काउंटर बनाना चाहते थे लेकिन उनके पास स्पेयर पार्ट्स नहीं थे फिर उन्होंने फोन बुक से HP के संस्थापक ‘बिल हेवलेट’ को फोन लगाया और स्पेयर पार्ट्स मांगे। बाद में बिल हेवलेट ने स्टीव को अपनी कंपनी में काम करने के लिए बुलाया था।

29. पढ़ाई पूरी करने के बाद 1974 में स्टीव नौकरी की तलाश में निकल गए। उन्हें जल्द ही अमेरिकी वीडियो गेम डेवलपर्स कंपनी Atari Inc. में टेक्नीशियन का काम मिल गया।

30. स्टीव 23 वर्ष की उम्र में millionaire बन गए थे। 25 वर्ष की उम्र तक स्टीव की कुल अनुमानित संपत्ति 250 मिलियन डॉलर (2021 में अनुमानित संपत्ति 745 मिलियन डॉलर) थी।

यह भी पढ़ें



Source link