Interesting facts about Mars in Hindi | मंगल ग्रह के 40 रोचक तथ्य


Mars Facts In Hindi: Mars सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। यह पृथ्वी की तरह ही स्थलीय ग्रह है। अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा मंगल का घूर्णनकाल और मौसमी चक्र भी पृथ्वी से मिलता-जुलता हैं।

सौर मंडल में पृथ्वी के अलावा मंगल ग्रह ही एक ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन की कल्पना कर सकते हैं, लेकिन वर्तमान में यहां पर जीवन बिल्कुल ही असंभव है। हालांकि, दुनिया की कई ‘अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ यहां के वातावरण को जीवन के अनुकूल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मंगल ग्रह से जुड़े 40 रोचक तथ्य Interesting facts about Mars in Hindi

1. Mars पर सूर्य पृथ्वी की तुलना में आधा दिखाई देता है।

2. मंगल ग्रह का 1 दिन 24 घंटे 37 मिनट का होता है।

3. मंगल ग्रह पर मुख्य दो मौसम हैं– ठंडी और गर्मी।

4. वैज्ञानिक ऐसा मानते हैं कि मंगल ग्रह में हजारों साल पहले पृथ्वी की तरह पानी बहता था, क्योंकि वहां पर नदी और झीलों के निशान मौजूद है।

5. Mars में सूर्यास्त नीला दिखाई देता है। जब सूर्य ढलता है तब सूर्य के चारों ओर नीला घेरा बन जाता है। सूर्य की डिस्क ज्यादातर सफेद दिखाई देती है, इसके नीले दृश्य का बादलों या बर्फ से कोई लेना-देना नहीं है, इसका नीले दिखने का कारण पूरे ग्रह के वातावरण में फैलने वाली मार्टियन धूल है।

6. एक मंगल वर्ष पृथ्वी के 687 दिन के बराबर है।‌

7. Mars का सबसे बड़ा चंद्रमा ‘फोबोस’ मंगल के बहुत करीब है। फोबोस 20 से 40 मिलियन वर्ष बाद मंगल के गुरुत्वाकर्षण के कारण टूट जाएगा और मंगल के चारों ओर रिंग बन जाएगा।

8. Mars के सभी अभियानों में सिर्फ एक तिहाई अभियान ही सफल हुए हैं।

9. मंगल ग्रह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का लगभग एक तिहाई है। इसलिए वहां पर 100kg के व्यक्ति का वजन मात्र 38kg का होगा।

10. मंगल ग्रह का व्यास पृथ्वी से लगभग आधा है, पृथ्वी का व्यास 12,742km है तथा मंगल ग्रह का व्यास 6,779km है।

11. Mars का अक्षीय झुकाव 25.19° है, जो कि पृथ्वी के अक्षीय झुकाव 23.44° के लगभग बराबर है।

12. सूर्य से Mars ग्रह की दूरी 149,600,000 km है।

13. मंगल पर वायुमंडलीय दबाव आर्मस्ट्रांग की सीमा से काफी नीचे है, इस वजह से इस ग्रह पर लोग बिना सूट के जीवित नहीं रह सकते।

14. जब मंगल ग्रह सूर्य के करीब होता है तो मंगल ग्रह पर अधिक तूफान आते हैं।

15. सौरमंडल में सबसे बड़े तूफान मंगल ग्रह पर ही आते हैं, यहां तूफान महीनों तक रह सकते हैं, और पूरे ग्रह को ढंक लेते हैं।

16. मंगल ग्रह पर चुंबकीय क्षेत्र नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि 4 अरब साल पहले तक चंद्रमा में पृथ्वी की तरह चुंबकीय क्षेत्र था।

17. मंगल ग्रह का Mars नाम रोमन के युद्ध के देवता पर रखा गया है।

18. मंगल ग्रह की कक्षा पर सफलतापूर्वक लांच होने वाला पहला उपग्रह ‘मेरीनर 9’ था, जिसे NASA द्वारा 30 मई 1971 को भेजा गया था।

19. मंगल ग्रह के उपग्रह फोबोस और डिमोस की खोज सन् 1877 में अमेरिकी खगोलशास्त्री ‘आसफ हॉल’ ने किया था।

20. मंगल के वायुमंडल की मात्रा पृथ्वी के वायुमंडल से 1% से भी कम है।

21. मंगल ग्रह को हम नग्न आंखों से पृथ्वी से देख सकते हैं।

22. पृथ्वी से मंगल की दूरी 388.54 million km है।

23. सौरमंडल का सबसे बड़ा पर्वत मंगल ग्रह पर है, जिसे ओलंपस माॅन्स (Olympus mons) के नाम से जाना जाता है।

24. ओलंपस माॅन्स की ऊंचाई पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट से लगभग ढाई गुना है।

25. सौरमंडल में पृथ्वी के बाद Mars ही ऐसा ग्रह है जिस पर ध्रुव (Poles) मौजूद है।

26. भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया।

27. मंगल ग्रह के लाल होने का कारण उसकी सतह पर लौह ऑक्साइड की उपस्थिति है, जिसे हम जंग कहते हैं।

28. पृथ्वी पर मंगल ग्रह के कुछ अवशेष मौजूद हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ अरब साल पहले मंगल ग्रह पर कोई उल्कापिंड टकराया होगा जिससे उसके मलबे का अधिकांश हिस्सा मंगल ग्रह पर गिर गया होगा और कुछ हिस्सा अंतरिक्ष के माध्यम से पृथ्वी पर आ गया होगा।

29. मंगल ग्रह के वातावरण में 95% कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), 2.6% आणविक नाइट्रोजन (N2), 1.9%, ऑर्गन (Ar), 0.16% आणविक ऑक्सीजन(O2) और 0.06% कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) मौजूद है।

30. मंगल ग्रह का औसत तापमान –65° C है, वही पृथ्वी का औसत तापमान 14°C है।

31. पृथ्वी का आयतन भरने में मंगल जितने 6 ग्रह लगेंगे।

32. कम वायुमंडलीय दबाव के कारण Mars की सतह पर पानी मौजूद नहीं हो सकता।

33. पृथ्वी की तरह ही मंगल ग्रह भी 4 पर्तों से बना है:– भूपर्पटी (Crust), मेंटल (mental), बाहरी कोर (outer core) और भीतरी कोर (inner core)।

34. मंगल की सतह का क्षेत्रफल पृथ्वी का 28.4% हिस्सा है।

35. अंतरिक्ष यान की परिक्रमा से पता चला है कि Mars ध्रुवी टोपियों में पानी बर्फ के रूप में जमा है, और कुछ सबूत ऐसे हैं जो यह संकेत देते हैं कि मंगल की सतह के नीचे पानी हो सकता है।

36. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA 2030 के दशक तक मनुष्य को मंगल ग्रह पर भेजने की तैयारी कर रहा है। NASA ने मंगल ग्रह के उपनिवेशीकरण तथा मनुष्य अन्वेषण के लिए अपनी अधिकारिक योजना को 8 अक्टूबर 2015 को प्रकाशित किया था। NASA ने इस मिशन का नाम Journey to Mars रखा। यह मिशन तीन चरणों में पूरा होगा। NASA का लक्ष्य 2030 के दशक तक मानव मिशन को सफल बनाना है।

37. Mars के प्राकृतिक उपग्रह फोबोस और डिमोस के नाम ग्रीक (यूनान) के युद्ध के देवता ‘एरेस’ के दूतों के नाम पर रखा गया था।

38. मंगल ग्रह पर धूल का तूफान आना बहुत ही आम घटना है।

39. मंगल लगभग 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सूर्य का चक्कर लगाता है।

40. Mars को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।

उम्मीद है आपको ‘Amazing facts about Mars in Hindi | मंगल ग्रह के 30 रोचक तथ्य’ के बारे में यह आर्टिकल पसंद आया। यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

यह भी पढ़ें:-



Source link