Madagascar facts in Hindi: Madagascar दक्षिण अफ्रीका से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित अफ्रीकी देश है। हिंद महासागर में सबसे बड़े द्वीप के रूप में मेडागास्कर अपने अद्वितीय वन्यजीवों और जैव विविधता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। मेडागास्कर के जीव और वनस्पति बहुत ही अनोखे हैं। यहां पर प्रकृति के ऐसे आकर्षक दृश्य हैं जो कहीं और मिलना मुश्किल है।
तो दोस्तों इस लेख में आप जानेंगे मेडागास्कर देश से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य।

Amazing facts about Madagascar in Hindi
1. Madagascar का क्षेत्रफल 5,92,800 वर्ग किलोमीटर है जो स्पेन, इटली और जर्मनी से भी बड़ा है।
2. मेडागास्कर इंडोनेशिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप देश है तथा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।
3. मेडागास्कर 1897 से 1958 तक फ्रांस के अधीन था।
4. Madagascar में दुनिया के सबसे उच्च गुणवत्ता वाले नीलम (sapphire) पाए जाते हैं।
5. मेडागास्कर के लोगों को मलागासी कहते हैं। यहां मुख्य रूप से फ्रेंच और मालागासी भाषा बोली जाती है।
6. मलागासी पुरुष और महिलाएं एक जैसे कपड़े पहनते हैं।
7. लगभग 60% मलागासी लोग पशुपालन पर निर्भर हैं, यहां मवेशी, भेड़, बकरियां, सूअर तथा पोल्ट्री पालन मुख्य है।
8. मेडागास्कर में 90% जीव-जंतु ऐसे पाए जाते हैं, जो दुनिया में और कहीं और नहीं पाए जाते।
9. Madagascar का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है।
10. मेडागास्कर में लगभग 69% लोग $1 प्रतिदिन की राष्ट्रीय गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
11. मेडागास्कर में सिर्फ 11% सड़क ही पक्की है।
12. प्रचुर मात्रा में और विविध प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद मेडागास्कर दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है।
13. दुनिया के 50% गिरगिट की आबादी मेडागास्कर में पाई जाती है।
14. प्राचीन समय में Madagascar समुद्री डाकुओं का प्रसिद्ध स्थान था।
15. दुनिया में बाओबाब (Baobab) नामक विचित्र पेड़ की मात्र नौ प्रजाति है, जिसमें 6 प्रजाति मेडागास्कर में पाई जाती है।
16. मेडागास्कर के लोग वन्य जीवो की तरह ही विविध हैं, यहां कई जन जातियां पाई जाती है जिनकी प्राचीन परंपरा और संस्कृति बाकी दुनिया से भिन्न है।
17. Madagascar को ‘लाल द्वीप’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां की अधिकांश मिट्टी का रंग लाल है।
18. मेडागास्कर पर 60% पर्यटक फ्रांस से आते हैं।
19. मेडागास्कर दुनिया के दो तिहाई से अधिक वैनिला का उत्पादक देश है।
20. मेडागास्कर की आबादी 2.81 करोड़ है जो ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और कोलंबिया देश से भी अधिक है।
21. लगभग 60% से अधिक मलागासी लोग व्यक्तिगत स्वामित्व वाले खेतों पर काम करते हैं। चावल यहां की मुख्य फसल है तथा यह मलागासी लोगों का सबसे प्रसिद्ध भोजन भी है।
22. लगभग 2000 साल बाद से Madagascar ने अपने मूल जंगल का 90% हिस्सा खो दिया है। मानवीय गतिविधियों से मेडागास्कर की विविध जीव जंतु तथा वनस्पतियां आज संकटग्रस्त स्थिति में पहुंच गए हैं।
एक अनुमान के अनुसार इस द्वीप का लगभग 40% वन क्षेत्र सिर्फ 1950 के बाद से नष्ट हो गया है।
23. लगभग 42% मलागासी आबादी 15 साल से कम उम्र की है।
24. सुपर कॉन्टिनेंट गोंडवाना लैंड के टूटने के बाद लगभग 88 मिलियन वर्ष पहले मेडागास्कर भारतीय उपमहाद्वीप से अलग हो गया था।
गोंडवाना लैंड के टूटने से पहले मेडागास्कर और भारत अफ्रीकी महाद्वीप के साथ जुड़े हुए थे फिर पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की निरंतर गति से यह अलग-अलग महाद्वीप में बंट गया।
25. Madagascar की लगभग 15,000 पौधों की प्रजातियों में लगभग 80% से अधिक दुनिया में और कहीं नहीं पाई जाती।
उम्मीद है आपको ‘25 Interesting facts about Madagascar in Hindi | मेडागास्कर देश से जुड़े 25 रोचक तथ्य, के बारे में यह लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें:-