Eiffel Tower फ्रांस और दुनिया का सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट अट्रैक्शन है। एफिल टावर इतिहास के राष्ट्रीय विरासत के एक हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। यह इतिहास के सबसे आधुनिक वास्तुकला का उदाहरण है, जिसे देखने लाखों की संख्या में टूरिस्ट इसे देखने आते हैं। तो दोस्तों आइए जानतेेे है एफिल टावर सेेेे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में:-

Amazing facts about Eiffel tower in Hindi: एफिल टावर के दिलचस्प तथ्य
1. Eiffel tower की ऊंचाई एंटीना सहित 324 मीटर (1063 फीट) है।
2. एफिल टावर का नाम इंजीनियर “गुस्ताव एफिल” के नाम पर रखा गया है जिनकी कंपनी ने टावर का निर्माण किया था।
3. Eiffel tower फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर में स्थित है।
4. एफिल टावर का कुल वजन 10,100 टन है।
5. जब Eiffel tower बन रहा था तब कई प्रख्यात बुद्धिजीवियों ने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। उनका मानना था कि यह पेरिस की सुंदरता को बर्बाद कर रहा है, लेकिन अब वही एफिल टावर पेरिस की शान बना हुआ है।
6. एफिल टावर को बनाने में 2 साल 2 महीने और 5 दिन लगे थे।
7. ‘विक्टर लस्टिग’ नामक कुशल कोन आर्टिस्ट दुनिया के सबसे खतरनाक शातिर ठगों में से एक था जिसने Eiffel tower को दो बार फर्जी तरीके से बेच दिया था।
विक्टर 1925 में यूरोप के दौरे पर गया था। एक दिन, विक्टर अखबार पढ़ रहा था, उसने एफिल टॉवर की मरम्मत की खबर प्रकाशित की थी और फिर विक्टर के उसी शातिर दिमाग ने एक योजना बनाई और एफिल के नकली कागज बनाए। विक्टर ने डाक मंत्रालय के उप निदेशक का भेज बनाकर एक होटल में गुप्त रूप से बड़े-बड़े व्यापारियों की मीटिंग बुलाई और उसमें एफिल टावर को बेचने का प्रस्ताव रखा जिसमें ‘आंद्रे पॉइसन’ नामक व्यक्ति ने हामी भर दी। पॉइसन से 70,000 फ्रैंक राशि प्राप्त करने के बाद विक्टर ऑस्ट्रिया भाग गया।
8. Eiffel tower के किनारे पर 72 इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और गणितज्ञ के नाम उत्कीर्ण हैं। जिनमें से प्रत्येक ने इसके निर्माण में योगदान दिया था।
9. एफिल टावर को विश्व मेले के आयोजन के लिए 1989 में बनाया गया था। यह टावर उस समय दुनिया की सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना थी।
10. जब Eiffel tower को डिजाइन किया गया था तब गुस्ताव एफिल ने चतुराई से अपने लिए एक निजी अपार्टमेंट शामिल किया था, जहां पर थॉमस एडिसन जैसे प्रसिद्ध व्यक्तियों की मेजबानी की जाती थी। उस अपार्टमेंट को अब जनता के दौरे लिए खोल दिया गया है।
11. एफिल टावर में प्रयोगशाला भी बनाया गया था, जिसमें कई प्रयोग भी किए गए थे।
12. Eiffel tower 1930 (लगभग 4 दशक) तक दुनिया की सबसे ऊंची मानव संरचना थी।
13. एफिल टावर के पहले और दूसरे मंजिल में एक-एक रेस्तरां भी है।
14. Eiffel tower में 8 लिफ्ट हैं।
15. एफिल टावर के निर्माण के दौरान किसी भी व्यक्ति की कोई भी गंभीर चोट या मौत रिकॉर्ड नहीं हुई।
यह भी पढ़ें –
16. जब जर्मन ने फ्रांस पर कब्जा किया था तब Eiffel tower के लिफ्ट के केबल काट दिए गए थे ताकि हिटलर और नाजी सैनिकों को सीढ़ियों से चलकर ऊपर जाना पड़े।
17. कोई भी पेशेवर फोटोग्राफर के लिए रात में एफिल टावर की फोटो लेना गैरकानूनी है अगर कोई ऐसा करता है तो उसे जुर्माना लग सकता है।
18. एफिल टावर से पहले स्टेचू ऑफ लिबर्टी के डिजाइन का प्रस्ताव भी गुस्ताव एफिल को ही मिला था। स्टेचू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस ने अमेरिका को गिफ्ट किया था।
19 एफिल टावर की पहली मंजिल में एक छोटा डाकघर है।
20. जैसा कि नाम से ही लगता है कि एफिल टावर का डिजाइन गुस्ताव एफिल ने किया होगा लेकिन उन्होंने टावर को डिजाइन नहीं किया था। टावर को तीन वरिष्ठ इंजीनियर Stephen Sauvestre, Émile Nouguier और Maurice Koechlin द्वारा किया गया था।
21. एफिल टावर की लिफ्ट साल में लगभग 130000 किलोमीटर की संयुक्त दूरी तय कर लेती है।
22. फ्रांसीसी क्रांति की 100 वी वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए 1989 के विश्व मेला प्रदर्शनी में Eiffel tower ने मेजबानी की थी।
23. एफिल टावर में हर साल 60-70 लाख पर्यटक आते हैं। इसलिए यह दुनिया का सबसे अधिक दौरा किए जाने वाले स्मारक में से एक है।
24. एफिल टावर से रेडियो और डिजिटल टेलीविजन सिग्नल प्रसारित किए जाते हैं।
25. एफिल टावर के पास 20 साल तक खड़े रहने की अनुमति थी। इसे 1909 में समाप्त किया जाना था। लेकिन इसे बचा लिया गया और इसे विशालकाय रेडियो एंटीना के रूप में पुनर्निर्मित किया गया।
26. क्या आपको पता था? बॉलीवुड की अभिनेत्री ‘कल्की कोचलीन’ एफिल टावर के मुख्य इंजीनियर ‘मॉरिस कोचलीन’ से संबंधित ‘आंद्रे कोचलिन’ की पोती हैं।
27. हर रात एफिल टावर को रोशन करने के लिए 20,000 बल्बों का इस्तेमाल किया जाता है।
28. एफिल टावर को हर 7 साल में 60 टन पेंट से सजाया जाता है ताकि यह जंग से सुरक्षित रहे और आकर्षक भी लगे।
29. ठंड के मौसम में एफिल टावर लगभग 6 इंच तक सिकुड़ जाता है।
30. दुनिया भर में एफिल टावर के 70 से भी अधिक डुप्लीकेट टावर बन चुके हैं लेकिन वह एफिल टावर जितने प्रसिद्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें:-