Christianity जुड़े 30+ रोचक तथ्य एवं जानकारी– ईसाई धर्म यीशु मसीह (Jesus Christ) के जन्म, जीवन, मृत्यु, पुनरुत्थान और शिक्षा पर आधारित है।
यीशु मसीह की मृत्यु के बाद पहली शताब्दी ईस्वी में इस धर्म की शुरू होने और उसके पुनर्जीवित होने का दावा किया जाता है। तो दोस्तों आज मैं इस आर्टिकल में बताऊंगा ईसाई धर्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जो आपके लिए रोचक और ज्ञानवर्धक होंगे-

Interesting facts about Christianity – ईसाई धर्म से जुड़े रोचक तथ्य
1. दुनिया भर में 2.4 बिलियन से अधिक लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनाता है।
2. ईसाई धर्म दुनिया के सभी धर्मों का 31.5% हिस्सा है।
3. भविष्य में संभावना है कि इस्लाम धर्म Christianity को पीछे छोड़ देगा।
4. ईसाई धर्म के संस्थापक यीशु मसीह हैं।
5. यीशु मसीह का जन्म 4 ईसा पूर्व को रोमन राज्य में हुआ था।
6. यीशु मसीह की माता का नाम मैरी और पिता का नाम जोसेफ था।
7. 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस यीशु मसीह के जन्मदिन के सम्मान में मनाते हैं।
8. ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चिन्ह क्रॉस का चिन्ह है।
9. ईसाई धर्म में कई प्रमुख शाखाएं जैसे- कैथोलिक, रूढ़िवादी, प्रोटेस्टेंट, ओरिएंटल, ऑर्थोडॉक्सी और ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स सी शाखा है।
10. इस धर्म की 3 सबसे बड़ी शाखाएं हैं- कैथोलिक, पूर्वी रूढ़िवादी और प्रोटेस्टेंट।
11. इस धर्म के 50.1% लोग कैथोलिक शाखा का पालन करते हैं।
12. इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान में यीशु मसीह के नाम का कई बार उल्लेख हुआ है।
13. प्रार्थना करना इस धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब भी कोई ईसाई धर्म का अनुयाई चर्च में जाता है तो वह, वहां पर मुख्य रूप से प्रार्थना जरूर करता है।
14. रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र सैंट पीटर बेसिलिका, वेटिकन सिटी में स्थित है।
15. नए नियम के अनुसार यीशु को यरुशलम के बाहर गोलगोथा नामक स्थान पर सूली पर चढ़ाया गया था।
16. अधिकांश ईसाई मानते हैं कि यीशु ईश्वर के पुत्र हैं, जिन्हें मानवता को पाप मुक्त करने के लिए भेजा गया था।
17. अधिकांश विद्वानों का मानना है कि यीशु मसीह ने स्वयं को कभी भी एक नया धर्म बनाने के रूप में नहीं देखा।
18. यरूसलम Christianity धर्म के साथ-साथ यहूदी और इस्लाम धर्म का भी सबसे पवित्र स्थान है।
19. हर साल 100 मिलियन से अधिक बाइबल की प्रतियां छपती हैं।
20. पहले ईसाई यहूदी थे जो ईसा मसीह को मानते थे।
ईसाई धर्म से जुड़े रोचक तथ्य 21-37
21. Christianity में प्रतिदिन प्रार्थना करना जरूरी नहीं होता, लेकिन कई लोग आस्था के कारण प्रतिदिन प्रार्थना करते हैं।
22. चीन के ताइपिंग विद्रोह हो जिसमें 15-20 मिलियन लोगों की मौत हो गई थी। उस विद्रोह का नेतृत्व जिस आदमी ने किया था वह खुद को ईश्वर का बेटा और यीशु का छोटा भाई मानता था।
23. ईरान में ईसाई धर्म तेजी से बढ़ रहा है।
24. ईसाई धर्म में ईस्टर एक प्रमुख त्यौहार है जिसमें यीशु मसीह के पुनरुत्थान में विश्वास का जश्न मनाते हैं।
25. इस धर्म की सभी शाखाएं स्वर्ग और नरक के बारे में सिखाती हैं। स्वर्ग वह स्थान है, जहां सभी ईश्वर के साथ सुख और शांति से अनंत काल तक रहेंगे और नर्क वह स्थान है, जहां पर शैतान रहते हैं।
26. Christianity का प्रमुख ग्रंथ (पुस्तक) बाइबल है।
27. नंबर के आधार पर सबसे अधिक ईसाई बहुल देश हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, रुस, फिलिपिंस तथा नाइजीरिया इत्यादि।
28. वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका दुनिया का सबसे बड़ा चर्च है।
29. 3000 से भी अधिक भाषा के साथ बाइबल दुनिया में सबसे अधिक translate होने वाली पुस्तक है।
30. फिलिपिंस एशिया का सबसे बड़ा इसाई धर्म का पालन करने वाला देश है , यहां लगभग 88% आबादी ईसाई धर्म का पालन करती है।
31. ईसाई लोग ट्रिनिटी के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं। यह एक ही ईश्वर है जो पिता पुत्र और पवित्र आत्मा है।
32. सबसे पहले रोमन साम्राज्य ने Christianity को अपना आधिकारिक धर्म बनाया था।
33. ईसाई धर्म में रविवार को सप्ताह का सबसे पवित्र दिन माना जाता है।
35. इसे धर्म में धर्म के सर्वोच्च व्यक्ति को पोप के नाम से नियुक्त किया जाता है।
36. अन्य धर्मों की तरह आमतौर पर कुछ निर्धारित नियम होते हैं, जिनका पालन प्रत्येक समर्पित अनुयाई को करना चाहिए।
इस धर्म में भी 10 नियम हैं, जिनका पालन सभी अनुयाई को करना चाहिए। अगर आप इनमें से एक को भी तोड़ते हैं तो इसका मतलब आपने पाप किया है।
37. Christianity 3 अब्राहिम धर्म में से एक है। अब्राहिम धर्मों का पूजा करने का तरीका एक दूसरे से बहुत भिन्न है, लेकिन ईसाई, यहूदी और मुस्लिम एक ही ईश्वर के अधीन प्रार्थना करते हैं। यह तीनों धर्म एक दूसरे के ईश्वर से जुड़े हुए हैं।
उम्मीद है आपको ‘ईसाई धर्म के बारे में 30+ रोचक तथ्य एवं जानकारी–Christianity facts in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Read also