Water (पानी) पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल संसाधन है, जिसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इस आर्टिकल में आप पड़ेंगे पानी के बारे में 35 रोचक तथ्य जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

Interesting facts about Water in Hindi – पानी से जुड़े रोचक तथ्य
1. पृथ्वी पर पानी ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जो तीनों अवस्था- ठोस (बर्फ), तरल पानी, तथा वाष्प रूप में मौजूद है।
2. पानी रंगहीन तथा गंधहीन होता है।
3. सूर्य द्वारा प्रतिदिन लगभग 1 खरब टन पानी वाष्पीकृत हो जाता है।
4. पृथ्वी में मौजूद पानी के दो प्रकार है– ताजा पानी और खारा पानी।
5. जमा हुआ पानी (बर्फ) तरल पानी की तुलना में हल्का होता है।
6. पानी को ‘सार्वभौमिक विलायक’ कहा जाता है क्योंकि यह किसी भी अन्य तरल की तुलना में अधिक पदार्थों में घुलनशील होता है।
7. हमारे शरीर की हर कोशिकाओं को पानी की आवश्यकता होती है और डॉक्टर या विशेषज्ञ एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 7 से 8 गिलास (2-2.5 लीटर) पानी पीने का सुझाव देते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा पानी पीना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। बहुत अधिक पानी पीने से रक्त में सोडियम का स्तर बहुत कम हो जाता है जिससे शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है इस स्थिति को water intoxication कहते हैं।
8. 22 मार्च को दुनिया भर में ‘वर्ल्ड वाटर डे’ मनाया जाता है।
9. हाथी लगभग 5 किलोमीटर दूर से पानी का पता लगा सकते हैं।
10. घर में उपयोग किए जाने वाले पानी का लगभग तीन चौथाई हिस्सा बाथरूम में उपयोग किया जाता है।
11. मानव शरीर में 1% पानी की कमी हो जाने पर प्यास लग जाती है, और 10% पानी की कमी होने पर मौत हो सकती है।
12. मनुष्य का मस्तिष्क लगभग 70% Water से बना है।
13. पृथ्वी का लगभग 70.8% हिस्सा पानी से घिरा हुआ है, जिसमें 97% पानी महासागर में खारे पानी के रूप में मौजूद है।
14. दुनिया में उपलब्ध मीठे पानी का लगभग 30% हिस्सा भूमिगत है जिसका उपयोग दुनिया के लगभग सभी देश अपनी जलापूर्ति के लिए करते हैं। यदि पूरे विश्व की बात करें तो मीठे पानी का यह सिर्फ 0.76 प्रतिशत हिस्सा है।
15. पृथ्वी पर मीठे पानी का केवल 0.3% भाग ही नदी, झीलें व तालाबों में पाया जाता है।
16. पृथ्वी पर मौजूद सभी संसाधनों में भूजल (underground water) दुनिया भर में सबसे ज्यादा निकाला जाने वाला प्राकृतिक संसाधन है।
17. दुनिया भर में लगभग 70% मीठे जल (freshwater) का उपयोग कृषि में किया जाता है।
18. अफ्रीका के कई देशों में 6 किलोमीटर से अधिक दूर चल कर पानी लाना पड़ता है।
19. जेलीफिश का 95% शरीर पानी से बना होता है।
20. यदि एक नल से प्रति मिनट 60 बूंद पानी टपकता है, तो 1 दिन में 21 लीटर और 1 साल में लगभग 78,080 लीटर पानी बर्बाद होगा।
21. गर्म पानी ठंडे पानी की अपेक्षा अधिक तेजी से जम जाता है।
22. 1 टन स्टील के निर्माण में 300 टन Water का उपयोग होता है।
23. पानी की अधिकतम मात्रा के हिसाब से दुनिया के 3 सबसे बड़े महासागर हैं – प्रशांत महासागर (669,880,000 km³), अटलांटिक महासागर (310,410,900 km³) और हिंद महासागर (264,000,000 km³)।
24. एक अनुमान के अनुसार दुनिया में हर वर्ष लगभग 15,00000 बच्चे पानी सने वाली डायरिया बीमारी की वजह से अपनी जान गवा देते हैं जिसमें से अधिकांश बच्चों की उम्र 5 साल से कम होती है।
25. औसतन प्रति किलोग्राम समुद्री जल में लगभग 35 ग्राम नमक होता है।
26. मानव हड्डियों में 31% पानी होता है।
27. एक व्यक्ति भोजन के बिना लगभग 1 महीने रह सकते हैं, लेकिन केवल पानी के बिना सिर्फ लगभग 3 दिन ही रह सकता है।
28. Water पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करता है, साथ ही यह मानव के तापमान को भी नियंत्रित करता है।
29. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिवर्ष अनुसार लगभग 8,29,000 लोग गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से मर जाते हैं।
30. विकासशील देशों में लगभग 80% बीमारियां खराब पानी से होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, हैजा तथा डायरिया की वजह से होती हैं।
यह भी पढ़ें–