Amazing facts about India in Hindi – भारत के बारे में 60 रोचक तथ्य


India दक्षिण एशिया में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जिसमें 1.3 बिलीयन लोग रहते हैं। भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है फिर भी यह एक युवा राष्ट्र है। भारत एक ऐसा देश है जहां अनेक संस्कृति, धर्म और बोली के लोग रहते हैैं।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार और बांग्लादेश है। तो आइए जानते हैं भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य जिन्हें आपको जानना चाहिए-

Interesting facts about India in hindi

1. लगभग 100 मिलियन वर्ष पहले भारत एशिया महाद्वीप का हिस्सा नहीं था। सुपर कॉन्टिनेंट गोंडवाना लैंड के टूटने के बाद लगभग 88 मिलियन वर्ष पहले मेडागास्कर भारतीय उपमहाद्वीप से अलग हो गया और माना जाता है कि 55 मिलियन वर्ष पहले भारतीय उपमहाद्वीप का एशिया से टकराना शुरू हो गया था जिससे हिमालय की उत्पत्ति हुई।

गोंडवाना लैंड टूटने से पहले आज के महाद्वीपों का दो तिहाई हिस्सा था जिसमें अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत उपमहाद्वीप शामिल थे। पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की निरंतर गति से यह अलग-अलग महाद्वीप में बंट गया।

2. India भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या की दृष्टि से यह चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

3. चंद्रमा पर पानी की खोज भारत ने किया था सितंबर 2009 में भारत के चंद्रयान-1 सैटेलाइट से पहली बार चंद्रमा पर पानी का पता लगाया था।

4. क्या आप जानते थे? भारत में पहला रॉकेट एक साइकिल पर लाया गया था। यह रॉकेट इतना हल्का और छोटा था कि इसे तिरुअनंतपुरम के थंबा लॉन्चिंग स्टेशन पर एक साइकिल से लाया गया था।

5. India संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है।

6. भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित ‘लोनार झील’ का निर्माण एक उल्का पिंड के टकराने से हुआ था।

7. विदेशी लोगों के लिए भारतीय मुद्रा को भारत से बाहर ले जाना गैरकानूनी है।

8. हीरों का खनन करने वाला भारत दुनिया का पहला देश था। 17वीं शताब्दी तक भारत ही हीरों का सबसे बड़ा उत्पादक देश था। भारत में लगभग 1,000 वर्षों से हीरे का खनन हो रहा है।

9. इंडिया (India) नाम की उत्पत्ति इंडस (सिंधु) नदी से हुई। सिंधु घाटी की सभ्यता रोम सभ्यता की तरह ही प्रसिद्ध थी और पूरे देश में फैली थी इसीलिए इंडस वैली के कारण ही भारत का नाम इंडिया पड़ा।

10. भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियारों का आयातक देश है।

11. भारत में बाकी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा छुट्टियां मिलती है। क्योंकि यहां अनेक धर्मों के पर्व मनाए जाते हैं।

12. India में चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सक्रिय थल सेना है। भारतीय सेना के पास 1.40 मिलियन से अधिक सक्रिय सैनिक हैं।

13. 2020 के आंकड़े के अनुसार India, चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता वाला देश। भारत में लगभग 82 करोड़ की आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल करती है।

14. दुनिया का 70% मसालों का उत्पादन भारत करता है।

15. बटन का आविष्कार भारत में 2000 ईसापूर्व पहले सिंधु घाटी सभ्यता के समय किया गया था।

16. दुनिया का सबसे बड़ा परिवार India के मिजोरम राज्य के छोटे से गांव में रहता है। यहां ‘जिओना चाना’ नाम के व्यक्ति की 40 पत्नियां हैं और 94 बच्चे हैं।

17. प्रसिद्ध सांप सीढ़ी खेल की उत्पत्ति भारत में हुई।

18. 15 -17वीं शताब्दी तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था। 17वीं शताब्दी में भारत की जीडीपी दुनिया की लगभग 25% थी तथा 1 AD से 1000 AD तक दुनिया का एक तिहाई हिस्सा थी।

19. क्या आप जानते थे? स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है। भारत के मिसाइल मैन अब्दुल कलाम ने जब 2006 में स्विट्जरलैंड का दौरा किया था तब उनके आगमन पर स्विट्जरलैंड ने 26 मई को विज्ञान दिवस के रूप में घोषित किया।

20. शतरंज (chess) की उत्पत्ति भी भारत में ही हुई।

Facts about India in Hindi 21-40

21. India ने इतिहास में 1,000 वर्षों से किसी भी राष्ट्र पर आक्रमण नहीं किया।

22. दुनिया में सबसे अधिक डाकघर भारत में है।

23. दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में रहते हैं। भारत में लगभग 30-40% लोग शाकाहारी हैं। शाकाहारी लोगों की वजह मुख्य रूप से हिंदू और जैन धर्म की संस्कृति है।

24. India विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।

25. मोतियाबिंद सर्जरी का आविष्कार भारत में हुआ।

26. आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2050 तक चीन को पीछे करके भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

27. शक्कर (चीनी) का निष्कर्षण और शुद्धिकरण की तकनीक को विकसित करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।

28. शैंपू का आविष्कार भारत में किया गया था शैंपू शब्द संस्कृत के ‘चंपू’ शब्द से लिया गया था जिसका मतलब मसाज होता है।

29. हिंदू, जैन, बौद्ध और सिक्ख धर्म की शुरुआत भारत में ही हुई।

30. विश्व की सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री भारत की है। दुनिया की सबसे ज्यादा फिल्में भारत में ही बनाई जाती हैं।

31. लद्दाख क्षेत्र के लेह में एक पहाड़ी को मैग्नेटिक हिल के नाम से जाना जाता है। यहां बंद गाड़ियां अपने आप पहाड़ी की ओर खिंची चली जाती हैं।

32. त्रिकोणमिति, बीजगणित, दशमलव प्रणाली और कैलकुलस अध्ययन की खोज भारत में ही हुई।

33. भारत में आयोजित होने वाला हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है, जिसमें करोड़ों लोग प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार तथा नासिक में एकत्र होकर नदी में स्नान करते हैं। कुंभ मेला को यूनेस्को के द्वारा सांस्कृतिक विरासत के रूप में दर्जा मिला है। कुंभ मेला को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। महाकुंभ का सबसे बड़ा पर्व 12 साल में एक बार आता है।

34. India में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। यह स्टे तथाडियम हिमाचल प्रदेश के चैल जिला में 2,444 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इस स्टेडियम का नाम “चैल क्रिकेट ग्राउंड” है।

35. भारत में 3,00000 से भी अधिक मस्जिद हैं। भारत में मस्जिदों की संख्या किसी भी मुस्लिम राष्ट्र की तुलना में कहीं अधिक है।

यह भी पढ़ेंब्राजील देश से जुड़े 50 रोचक तथ्य

36. दुनिया के सात आश्चर्य में से एक ताजमहल प्रदूषण की वजह से सफेद से थोड़ा पीला होते जा रहा है।

37. सिर्फ भारतीय परिवारों के पास दुनिया का 11% सोना है भारत के मंदिरों के अलावा।

38. भारत के ‘नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड’ में भारत सरकार ने किसी भी लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाई है। क्योंकि, वहां एक ऐसी जनजाति रहती है जिसे बाहरी दुनिया के लोगों से कोई मतलब ही नहीं है और बाहरी लोगों को दखल उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।

39. प्लास्टिक सर्जरी का उपयोग सर्वप्रथम भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक ‘महर्षि सुश्रुत’ द्वारा किया गया था। सुश्रुत विश्व के पहले चिकित्सक थे जिन्होंने शल्यक्रिया का प्रचार किया था।

40. भारत के पहले राष्ट्रपति ‘डॉ राजेंद्र प्रसाद शास्त्री’ अपने वेतन का मात्र 25% ही लेते थे।

भारत देश के बारे में दिलचस्प तथ्य 41-60

41. पूरे भारत में 1600 से अधिक मात्रभाषाएं (बोलियां) बोली जाती हैं जिनमें हिंदी और अंग्रेजी के साथ राष्ट्र द्वारा 22 भाषाओं को राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। इन 22 भाषाओं को भारत के लगभग 90% लोग बोलते हैं जिसमें लगभग 52% लोग हिंदी बोलते हैं।

42. India में केवल 3% लोग ही आयकर का भुगतान करते हैं।

43. 2013 के सर्वे के अनुसार 70% भारतीय युवा अरेंज मैरिज करते हैं।

44. भारत में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर) है। यह प्रतिमा सरदार सरोवर बांध में बनाई गई है। यह प्रतिमा भारत के प्रथम गृह मंत्री ‘सरदार वल्लभभाई पटेल’ को समर्पित है।

45. महाराष्ट्र में स्थित शनि शिंगणापुर गांव के घरों में दरवाजा नहीं लगाया जाता। इस गांव में 400 सालों से कोई भी आपराधिक मामला सामने नहीं आया है। गांव वालों का मानना है कि उनके गांव की रक्षा भगवान शनिदेव करते हैं।

46. भारत में वैलेंटाइन डे के ठीक 9 महीने बाद बाल दिवस (चिल्ड्रंस डे) मनाया जाता है।

47. भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने अब तक हुए सभी विश्व कप जीती है।

48. योग की उत्पत्ति सर्वप्रथम भारत में हुई। भारत में योग का अस्तित्व 5,000 साल पुराना है।

49. भारत में तलाक की दर दुनिया में सबसे कम है।

50. 2020 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के लगभग 13 शहर थे।

51. भारत का तक्षशिला विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय माना जाता है। यह लगभग 700 ईसा पूर्व का है।

52. भारत के मेघालय राज्य में स्थित मासिनराम नामक स्थान दुनिया का सबसे अधिक औसत वर्षा वाला स्थान है।

53. शून्य (0) का आविष्कार ‘आर्यभट्ट’ ने किया था।

54. ‘भास्कराचार्य’ ने सैकड़ों साल पहले ही पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने के समय की सही गणना की थी।

55. भारत का वाराणसी शहर विश्व के प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है।

56. India में लगभग हर घंटे दहेज संबंधी अपराध की वजह से एक महिला की मौत हो जाती है।

57. नाप का पैमाना Ruler का आविष्कार भारत में हुआ।

58. आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली सर्वप्रथम 2,500 वर्ष पहले ‘महर्षि चरक’ द्वारा शुरू की गई थी।

59. जब ब्रिटिश शासन ने भारत छोड़ा तब भारत की साक्षरता दर सिर्फ 13% थी।

60. उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है।

उम्मीद है आपको ‘Amazing facts about India in Hindi – भारत के बारे में दिलचस्प तथ्य’ के बारे में यह आर्टिकल पसंद आया। यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

यह भी पढ़ें:-



Source link