Amazing facts about Iceland in Hindi | आइसलैंड देश से जुड़े 55 रोचक तथ्य


Iceland दुनिया के सबसे विकसित शांतिपूर्ण और सुरक्षित देशों में से एक है। आइसलैंड में पृथ्वी के खूबसूरत और अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं जो इसे खूबसूरत देश बनाता है। आइए जानते हैं Iceland देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य–

Iceland-facts-hindi

आइसलैंड देश से जुड़े रोचक तथ्य – interesting facts about Iceland in Hindi

 

1. आइसलैंड को डेनमार्क से 1944 में पूर्ण स्वतंत्रता मिली।

2. आइसलैंड का क्षेत्रफल 1,03,000 वर्ग किलोमीटर है।

3. आइसलैंड दुनिया का आठवां सबसे बड़ा और ब्रिटेन के बाद यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

4. आइसलैंड को अंधेरा और प्रकाश का देश भी कहा जाता है। यहां दिसंबर में लगभग 24 घंटे का अंधेरा और जून में लगभग 24 घंटे का दिन होता है।

5. Iceland में पर्यटकों के लिए हॉटस्प्रिंग का मजा लेना आम बात है, क्योंकि आइसलैंड के नीचे चल रही सभी भूतापीय गतिविधियों के कारण यहां कई झरनों में पानी गर्म रहता है।

6. क्या आपको पता है? आइसलैंड में सांप और मच्छर नहीं पाए जाते।

7. Iceland में 1986 तक सिर्फ एक टीवी चैनल था।

8. आइसलैंड के लोग एक दूसरे को उनके पहले नाम से संबोधित करते हैं, भले ही कोई पेशेवर या उच्च रैंकिंग वाला सरकारी अधिकारी ही क्यों ना हो।

9. आइसलैंड का क्षेत्रफल भारत के तमिलनाडु राज्य के लगभग बराबर है।

10. आइसलैंड में दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के अलग-अलग होने का प्रभाव भूमि पर आसानी से देखा जा सकता है।

11. Global peace index के अनुसार Iceland दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है। Global peace index में 2008 से सबसे शीर्ष स्थान पर है।

12. आइसलैंड में लगभग 1% भूमि ही कृषि योग्य है।

13. आइसलैंड की लगभग 70% अर्थव्यवस्था मछली उद्योग और एलुमिनियम विनिर्माण के ऊपर निर्भर है।

14. आइसलैंड में एक भी मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट नहीं है।

15. Iceland में ज्वालामुखी गतिविधि की उच्च दर के कारण यह दुनिया के कुछ प्रसिद्ध गीजर का घर है। देश में लगभग 20 से 30 सक्रिय गीजर और कई असक्रिय गीजर्स मौजूद हैं।

16. आइसलैंड के अधिकांश लोग मानते हैं कि वहां कल्पित बौने मौजूद हैं।

17. आइसलैंड प्रतिवर्ष जनसंख्या डाटा जारी करता है। 1 जनवरी 2020 की जनसंख्या डाटा के अनुसार यहां की आबादी 364140 है।

18. आइसलैंड में हर साल लगभग 4 ज्वालामुखी विस्फोट होता है।

19. आइसलैंड में off road driving करना अवैध है। यदि off road driving करते पकड़ा गया तो उसे जुर्माना लग सकता है।

20. गर्मी के दिनों में Iceland का तापमान मात्र 20-25°C तक रहता है। अब तक का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा तापमान 1940 में 30.5°C दर्ज किया गया था।

Intresting facts about Iceland 21-40

21. आइसलैंड में 1915 में बीयर पर प्रतिबंध लगा दिया गया था बाद में 1989 में जनमत संग्रह के बाद यह प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

22. आइसलैंड प्रति व्यक्ति दुनिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक देश है।

23. Iceland में कोई कोई भी स्थाई सेना, वायु सेना या नौसेना नहीं है। यह एक राष्ट्रीय तटरक्षक वायु रक्षा प्रणाली और संकट प्रतिक्रिया इकाई है। इस इकाई में लगभग 200 कर्मचारियों से बनी एक शांति सेना है। यह सेना सिर्फ छोटे-मोटे हथियार ही रखती है।

24. Iceland का 11% भूमि क्षेत्र ग्लेशियर से घिरा हुआ है।

25. दुनिया में व्हेल के शिकार पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद Iceland में व्हेल का शिकार करना आम बात है।

26. किसी भी अन्य देशों की तुलना में Iceland के लोग अधिक सिनेमा देखते हैं।

27. Iceland दुनिया के सबसे इको फ्रेंडली देशों में से एक है। इस देश में बिजली का उत्पादन 99% से अधिक और कुल ऊर्जा उत्पादन का लगभग 80% हाइड्रो पावर और जियोथर्मल पावर से मिलता है, जो इमारतों को प्राकृतिक रूप से पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।

कोई भी अन्य देश इतने अधिक मात्र में नवीकरणीय संसाधनों का उपयोग नहीं करता।

28. आइसलैंड इंसानों द्वारा बसाये जाने वाले पृथ्वी के अंतिम स्थान में से एक है।

29. Iceland में एक नामकरण समिति है जो प्रतिबंधित नामों की सूची बनाती है। यदि आइसलैंड में किसी का नामकरण करना हो तो सबसे पहले उस समिति से मिलना पड़ता है।

30. आइसलैंड दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।

31. Iceland में विदेशी उत्पादों को आइसलैंड के झंडे की छवि के साथ बेचना या विज्ञापन करना अवैध है।

32. आइसलैंड में पढ़ने की परंपरा तेरहवीं शताब्दी की है। यहां 10 में से 1 आईसलैंडिक ने अपने जीवन काल में एक पुस्तक प्रकाशित की है। आइसलैंड बहुत ही साहित्य केंद्रित देश है। ‌‌

33. Iceland ने 2010 में स्ट्रीट क्लबों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

34. 2010 में Iceland का Eyjafjallajokull ज्वालामुखी के विस्फोट होने से सावधानी के तौर पर 200 किलोमीटर की परिधि में विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी जिसने पूरे यूरोप की हवाई यातायात को बहुत प्रभावित कर दिया था।

इस ज्वालामुखी से निकला हुआ धुआं लगभग 19 किलोमीटर तक उठा था। इस ज्वालामुखी के आसपास 100 किलोमीटर तक कोई इंसानी बस्ती नहीं है।

35. आइसलैंड में एक भी पब्लिक रेलवे सिस्टम नहीं है। इसका मुख्य कारण यहां की कम आबादी है।

36. आइसलैंड में 130 ज्वालामुखी है जिसमें लगभग 30 सक्रिय ज्वालामुखी है।

37. आइसलैंड के लोगों को ice cream खाना बहुत पसंद है। यहां ठंड के मौसम में भी ice cream उपलब्ध रहती है।

38. आइसलैंड की राजधानी Reykjavik में आइसलैंड की लगभग 60% आबादी रहती है। यह शहर रंगीन, खूबसूरत घरों और स्वच्छता के लिए जाना जाता है।

39. 2018 में आइसलैंड दुनिया का पहला देश बना जिसने एक कानून बनाया जिसके अनुसार पुरुषों और महिलाओं को समान नौकरी के लिए समान रूप से भुगतान किया जाएगा।

40. आइसलैंड के लोग सप्ताह में औसतन 45 घंटे काम करते हैं। यह यूरोप के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक समय है।

Iceland facts in hindi 41-55

41. आइसलैंड यूरोप के सबसे बड़े ग्लेशियरों का घर है।

42. आइसलैंड का राष्ट्रीय खेल हैंडबॉल

43. आइसलैंड की राजधानी Reykjavik दुनिया का सबसे उत्तरी राजधानी शहर है।

44. आइसलैंड के घोड़े अलग नस्ल के होते हैं जो सिर्फ आइसलैंड में ही देखने को मिलते हैं।

45. आइसलैंड के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग उन तत्वों को प्रदर्शित करते हैं जो प्रकृति से बने हैं- लाल रंग आइसलैंड के ज्वालामुखी, बर्फ के लिए सफेद रंग और समुद्र के लिए नीला रंग।

46. आइसलैंड दुनिया के सबसे अधिक जीवन प्रत्याशा वाले शीर्ष 10 देशों में से एक है।

47. आइसलैंड में साक्षरता दर 99% है।

48. आइसलैंड में जंगल नहीं।

49. आइसलैंड की सरकार ने 2009 में वेश्यावृत्ति पर प्रतिबंध लगा दिया था।

50. आइसलैंड में छिपकली, कछुआ और सांप को पालना गैरकानूनी।

51. आइसलैंड में नॉर्दन लाइट्स (Aurora) सबसे प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है। इसे सितंबर से मार्च तक देखा जा सकता है।

52. आइसलैंड की सबसे ऊंची चोटी Hvannadals peak है। यह समुद्र की सतह से 2119 मीटर (6952 फीट) है।

53. 2010 तक आइसलैंड की 97.6% आबादी के पास इंटरनेट कनेक्शन था।

54. 1956 में आइसलैंड में सभी बॉक्सिंग प्रतियोगिता और बॉक्सिंग शॉ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, 2002 में शौकिया मुक्केबाजों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ अनुमति दे दी गई थी, लेकिन यहां अभी भी पेशेवर मुक्केबाजी पर प्रतिबंध है।

55. आइसलैंड की per capita income $62,183 है।

उम्मीद है आपको ‘आइसलैंड देश से जुड़े 55 दिलचस्प रोचक तथ्य, facts about Iceland in Hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें



Source link