Amazing facts about Amazon rainforest in Hindi | अमेज़न वर्षावन से जुड़े 35 रोचक तथ्य


Amazon rainforest सबसे अधिक जैव विविधता वाले स्थानों में से एक है। अमेज़न (या अमेजॉन) पूरी पृथ्वी का ऑक्सीजन और कार्बन चक्र को विनियमित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अमेज़न वर्षावन जितना विशाल है, उतना ही रोचक और अद्भुत है। तो दोस्तों इस आर्टिकल में आप जानेंगे अमेज़न वर्षावन के बारे में रोचक तथ्य –

Amazon-rainforest

Facts about Amazon rainforest in Hindi | अमेज़न जंगल के अद्भुत रोचक तथ्य

1. अमेज़न दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षा वन है।

2. Amazon 5.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कनाडा के आधे आकार से भी बड़ा है।

3. अमेज़न जंगल 9 देशों में फैला है :- ब्राजील (58.4%), बोलीविया (7.7%), पेरू (12.8%), इक्वाडोर (1%), कोलंबिया (7.1%), वेनेजुएला (6.1%), गुयाना, (3.1%) सूरीनाम (2.5%) और फ्रेंच गुयाना (1.4%) तक।

4. Amazon की कटाई की वजह से यहां की कई प्रजातियां लुप्त हो रही हैैं जिसमें लगभग 150 पक्षी प्रजातियां लुप्त होने के कगार में हैं।

5. अमेज़न वर्षावन बहुत बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित और संग्रहित करता है। इसलिए, वर्षावन वैश्विक कार्बन स्तर को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

6. अमेज़न वर्षावन 55 मिलियन वर्ष पुराना है।

7. आज इस्तेमाल होने वाली पश्चिमी दवाओं का एक चौथाई हिस्सा का स्त्रोत, अमेज़न वर्षा वन पर आधारित है।

8. अमेज़न वर्षावन लगभग 7 ट्रिलियन पानी को वायुमंडल में पंप करता है।

9. अमेज़न जितना आकर्षक है उतना ही घातक भी है। यहां पर कई प्रकार के घातक जीव पाए जाते हैं, जैसे जहरीले सांप, जहरीले मेंढक, मांस खाने वाले पिरान्हा, इलेक्ट्रिकल ईल (मछली), एनाकोंडा, और क्रॉलर, रैटलस्नेक, जगुआर आदि।

10. पिछले 40 वर्षों में अमेज़न के पेड़ों के काटने पर अपने आकार का लगभग 20% नुकसान हुआ है।

11. अमेजॉन की मिट्टी कृषि के लिए ज्यादा उपजाऊ नहीं है, लेकिन वन के विस्तार के लिए यह मिट्टी उपयुक्त है।

12. अमेज़न में एक अविश्वसनीय रूप से एक बड़ा पारिस्थितिक तंत्र है :- जहां लगभग 40,000 पौधों की प्रजाति, 430 स्तनपाई प्रजाति, 428 उभयचर प्रजाति, 1,300 पक्षी प्रजाति, 378 सरीसृप प्रजाति, 3,000 प्रकार की मछली की प्रजाति और लगभग 2.5 मिलियन विभिन्न प्रकार के कीड़े पाए जाते हैं।

13. ‘मार्टिन स्ट्रेल’ नामक व्यक्ति ने 2007 में अमेजन नदी को पार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उसने अमेजन नदी को 66 दिन में पार किया था जहां उसे कई घातक जीवो का भी सामना करना पड़ा। मार्टिन स्ट्रेल के नाम लंबी नदियों को तैर कर पार करने का 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। मार्टिन स्ट्रेल ने डेन्यूब नदी, मिसिसपी नदी, यांग्त्जी नदी, और अमेजन नदी की लंबी दूरी को तैर कर पार किया है।

14. Amazon में लगभग 350 स्वदेशी प्रजाति के लोग रहते हैं, जिनकी संख्या लगभग 30 मिलियन है। इनमें से कई प्रजाति बिल्कुल isolated है। यह लोग कृषि, कपड़े और पारंपरिक दवाओं के लिए प्रकृति पर ही निर्भर हैं।

15. अमेज़न वर्षावन पृथ्वी को 20% ऑक्सीजन प्रदान करता है, इसलिए इसे ‘पृथ्वी का फेफड़ा’ भी कहा जाता है।

16. अमेज़न वर्षावन 1.5 एकड़ प्रति मिनट की दर से काटा जा रहा है।

17. अमेज़न वर्षावन को अंग्रेजी में अमाजो़निया भी कहते हैं।

18. Amazon वर्षावन में दुनिया की सभी ज्ञात प्रजातियों का 10% हिस्सा है।

19. दुनिया भर के 80% खाद्य पदार्थ अमेजन वर्षा वन में पाए जाते हैं।

20. शोधकर्ताओं का मानना है कि कैंसर जैसी घातक बीमारियों का जड़ से इलाज करने वाली औषधि भी यहां पाई जा सकती है।

Amazon forest facts in hindi 21-34

21. यह बहुत दुख की बात है, कि अमेजॉन वर्षावन की कटाई बहुत व्यापक रूप से हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है, कि अगले कुछ सालों में अगर कटाई को नियंत्रित नहीं किया गया तो पूरी दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग का खतरा उठाना पड़ेगा। अमेज़न वर्षावन की कटाई का मुख्य कारण पशु चारा, उद्योग और फसल उत्पादन है।

22. दुनिया में 10 ज्ञात जानवरों की प्रजातियों में से एक अमेजन वर्षा वन में रहती है। अमेज़न वर्षावन दुनिया में जीवित जीवो की प्रजातियों का सबसे बड़ा संग्रह है।

23. दुनिया की 5 मछली प्रजाति में से एक प्रजाति अमेजन नदी में पाई जाती है।

24. Amazon rainforest ने 2005 से 2010 तक सूखे का सामना किया था, इसमें अमेजन नदी की कुछ सहायक नदियों का जलस्तर बहुत घट गया था।

25. एक शोध के अनुसार अमेज़न नदी के नीचे एक गुप्त नदी भी है, जिसकी चौड़ाई के बारे में अभी तक कुछ भी ज्ञात नहीं है।

26. अमेज़न नदी की लगभग 1,200 से ज्यादा सहायक नदियां हैं।

27. अमेजन नदी लंबाई के हिसाब से नील नदी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, लेकिन पानी के घनत्व के मामले में अमेजन नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है।

28. अमेज़न नदी, नील नदी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इस नदी की लंबाई 6,575 किलोमीटर है।

29. अमेज़न नदी इतनी बड़ी होने के बाद भी उसमें एक भी पुल नहीं है। पुल न होने का सबसे मुख्य कारण यह है कि यह नदी कम आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती है और आबादी कम होने की वजह से पुल को सड़क से जोड़ने के लिए बहुत कम सड़कें हैं।

30. लाखों साल पहले, अमेज़न नदी विपरीत दिशा में बहा करती थी। livescience.com के अनुसार एक अध्ययन से पता चलता है कि लगभग 100 मिलियन वर्ष पहले जब पृथ्वी पर डायनासोर मौजूद थे, तब दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका महाद्वीप अलग हो गए जिससे दक्षिण अमेरिका के पूर्वी तट की भूमि पहले की अपेक्षा उठ चुकी थी। इसलिए अमेजन नदी का प्रवाह महाद्वीप के केंद्र की ओर झुक गया।

31. सांप की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक, एनाकोंडा अमेज़ॅन बेसिन के उथले पानी में पाया जाता है।

32. अमेजन वर्षावन संसाधन, जीव, पेड़ और पौधों से इतना समृद्ध है कि इसमें अब तक सिर्फ लगभग 20% खोज ही हो पाई है।

33. वर्ष 2008 में नार्वे ने अमेज़न जंगल को बचाने के लिए 1 बिलियन डॉलर का दान दिया था।

34. अगर अमेज़न जंगल को एक देश घोषित कर दिया जाए तो यह विश्व का 9वांँ सबसे बड़ा देश होगा।

35. यहां पाई जाने वाली इलेक्ट्रिक ईल नामक मछली अपने शरीर से 8,000 वोल्ट तक बिजली पैदा करती है।

उम्मीद है आपको ‘Amazing facts about Amazon rainforest in Hindi | अमेज़न वर्षावन से जुड़े 35 रोचक तथ्य, के बारे में यह लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें



Source link