50 Best Dr. Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi | भीमराव अंबेडकर के विचार


Dr. Bhimrao Ambedkar भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हें बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से जाना जाता है। भारतीय संविधान के निर्माण में अंबेडकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इन्हें संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है। बाबासाहेब प्रसिद्ध न्यायविद, समाज सुधारक, लेखक, राजनीतिज्ञ व अर्थशास्त्री थे।

इस आर्टिकल में आप जानेंगे बाबासाहेब आबेडकर के अनमोल विचार Dr bhimrao ambedkar quotes in Hindi, Babasaheb Br Ambedkar quotes in Hindi, Babasaheb Ambedkar quotes in Hindi , डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनमोल वचन।

50 Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi भीमराव अंबेडकर के अनमोल विचार

1. “भाग्य में नहीं अपनी शक्ति में विश्वास रखो।”

2. “समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत के रूप में स्वीकार करना होगा।”

3. “मुझे वह धर्म पसंद है जो समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व (भाई चारा) सिखाता है।”

4. “जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता हासिल नहीं कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वह आपके किसी काम की नहीं।”

5. “धर्म मनुष्य के लिए है ना कि मनुष्य धर्म के लिए।”

6. “जाति कोई ईंटों की दीवार या कोई कांटों का तार नहीं है जो हिंदुओं को आपस में मिलने से रोक सके। जाति एक धारणा है जो मन की एक अवस्था है।”

7. “अगर मुझे लगा कि मेरे द्वारा बनाये संविधान का दुरुपयोग हो रहा है तो सबसे पहले मैं इसे जलाऊंगा।”

8. “इतिहास बताता है कि जहां नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष होता है, वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है। निहित स्वार्थों को तब तक स्वेच्छा से नहीं छोड़ा गया है, जब तक कि मजबूर करने के लिए पर्याप्त बल लगाया न लगाया हो।”

9. “धर्म पर आधारित मूल विचार व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास के लिए एक वातावरण बनाता है।”

10. “ज्ञान हर व्यक्ति के जीवन का आधार है।”

11. “यदि हम आधुनिक विकसित भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों को एक होना पड़ेगा।”

12. “सागर में मिलकर अपनी पहचान खो देने वाले पानी की एक बूंद के विपरीत, इंसान जिस समाज में रहता है वहां अपनी पहचान नहीं खोता।”

13. “कुछ लोग सोचते हैं कि धर्म समाज के लिए आवश्यक नहीं है। मैं यह दृष्टिकोण नहीं रखता। मैं धर्म की नींव को समाज के जीवन और प्रथाओं के लिए आवश्यक मानता हूं।”

14. “न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।”

15. “यदि आप मन से स्वतंत्र हैं तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।”

16. “मनुष्य एवं उसके धर्म को समाज के द्वारा नैतिकता के आधार पर चयन करना चाहिए। अगर धर्म को ही मनुष्य के लिए सब कुछ मान लिया जाएगा, तो किन्ही और मानकों का कोई मूल्य ही नहीं रह जाएगा।”

17. “एक इतिहासकार सटीक, ईमानदार और निष्पक्ष होना चाहिए।”

18. “एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग है कि वह समाज का सेवक बनने को तैयार रहता है।”

19. “मैं राजनीति में सुख भोगने नहीं बल्कि अपने सभी दबे कुचले भाइयों को उनके अधिकार दिलाने आया हूं।”

20. “हमें अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए जितना हो सके संघर्ष करना चाहिए। इसलिए, अपना आंदोलन जारी रखें और अपनी सेना को संगठित करें। संघर्ष से आपके पास परम शक्ति और प्रतिष्ठा आएगी।”

Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi 21-40

21. “इस दुनिया में महान प्रयासों से प्राप्त किया गया को छोड़कर और कुछ भी बहुमूल्य नहीं है।”

22. “मेरे नाम की जय जयकार लगाने से अच्छा है मेरे बताए हुए रास्ते पर चलें।”

23. “मन की साधना मानव अस्तित्व का महत्वपूर्ण लक्ष्य होना चाहिए।”

24. “हमारे पास वह आजादी इसलिए है, ताकि हम उन चीजों को सुधार सकें जो सामाजिक व्यवस्था, असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हैं जो हमारे मौलिक अधिकारों के विरोधी हैं।”

25. “मैं रात भर इसलिए जाता हूं, क्योंकि मेरा समाज सो रहा है।”

26. “संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि जीवन का एक माध्यम है।”

27. “मैं तो जीवन भर कार्य कर चुका हूं, अब इसके लिए नौजवान आएं।”

28. “मनुष्य नश्वर है उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझा कर मर जाते हैं।”

29. “शिक्षा महिलाओं के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी पुरुषों के लिए।”

30. “कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है, और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।”

31. “जीवन लंबा नहीं बल्कि महान होना चाहिए।”

32. “हम आदि से अंत तक भारतीय हैं।”

33. “मैं एक समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति की डिग्री से मापता हूं।”

34. “हिंदू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।”

35. “इंसान सिर्फ समाज के विकास के लिए नहीं पैदा हुआ है, बल्कि स्वयं के विकास के लिए पैदा हुआ है।”

यह भी पढ़ेंचंद्रशेखर आजाद के 10 अनमोल विचार

36. “उदासीनता लोगों को प्रभावित करने वाली सबसे खराब किस्म की बीमारी है।”

37. “एक सफल क्रांति के लिए सिर्फ असंतोष का होना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए न्याय, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों में गहरी आस्था का होना भी बहुत आवश्यक है।”

38. “लोकतंत्र सरकार का महज एक रूप नहीं है।”

39. “राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाती, नस्ल या रंगभेद का अंतर भुला कर उसमें सामाजिक भ्रातत्व को सर्वोच्च स्थान दिया जाये।”

40. “धर्म और गुलामी असंगत है।”

Best Bhimrao Ambedkar quotes in hindi 41-50

41. “एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर।”

42. “अच्छा दिखने के लिए नहीं बल्कि अच्छा बनने के लिए जियो।”

43. “किसी का भी स्वाद बदला जा सकता है, लेकिन जहर को अमृत में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।”

44. “पति पत्नी के बीच का संबंध घनिष्ठ मित्रों के संबंध के समान होना चाहिए।”

45. “महात्मा आए और चले गए परंतु अछूत, अछूत ही बने हुए हैं।”

46. “जो इतिहास भूल जाते हैं वो इतिहास नहीं बना सकते।”

46. “हालांकि, मैं एक हिंदू के रूप में पैदा हुआ था, मैं आपको पूरी तरह से आश्वासन देता हूं कि मैं एक हिंदू के रूप में नहीं मरूंगा।”

47. “मैं नहीं चाहता कि भारतीयों के रूप में हमारी निष्ठा किसी भी प्रतिस्पर्धी निष्ठा से प्रभावित हो, चाहे वह निष्ठा हमारे धर्म से उत्पन्न हो, हमारी संस्कृति से या हमारी भाषा से। मैं चाहता हूं कि सभी लोग पहले भारतीय हों, आखरी भारतीय हों और कुछ भी नहीं बल्कि भारतीय हों।”

48. “शिक्षित बनो, संगठित रहो और उत्तेजित रहो।”

49. “जाति केवल श्रम का विभाजन नहीं है यह मजदूरों का भी विभाजन है।”

50. “इस दुनिया में स्वाभिमान से जीना सीखो।”

उम्मीद है आपको यह पोस्ट ‘50 Best Dr. Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi | भीमराव अंबेडकर के विचार, पसंद आई होगी। यदि पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों व परिवार के साथ शेयर जरूर करें

यह भी पढ़ें:-



Source link