30 interesting facts about Microsoft in Hindi | माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के बारे में 30 रोचक तथ्य


Facts about Microsoft in Hindi: माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। कंप्यूटरों के आधुनिकरण में माइक्रोसॉफ्ट का बहुत बड़ा योगदान है। दोस्तों इस आर्टिकल में आप जानेंगे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के बारे में 30 मजेदार रोचक तथ्य, facts about Microsoft in Hindi, Microsoft company facts in hindi.

Microsoft-headquarter

Facts about Microsoft in hindi (माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के बारे में 30 रोचक तथ्य)

1. बिल गेट्स और पाॅल एलन ने 4 अप्रैल 1975 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की।

2. Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स और पाॅल एलन ने 1 दिन में ही कंपनी का पहला लोगो डिजाइन कर लिया था।

3. प्रारंभ में, कंपनी का नाम Micro-soft था। लेकिन बाद में इसे बदलकर Microsoft कर दिया गया। पॉल एलन ने कंपनी का नाम माइक्रो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का संक्षिप्त रूप Micro-soft रखने का सुझाव दिया था।

4. माइक्रोसॉफ्ट का प्रसिद्ध विंडोज स्टार्टअप साउंड को मशहूर निर्माता और संगीतकार “ब्रायन एनो” ने बनाया था।

5. Microsoft का पहला कंप्यूटर वायरस 1992 में खोजा गया था जिसका नाम ‘WinVir’ था।

6. Microsoft की पहली बड़ी डील 1980 में उनके नए कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए के IMB के साथ हुई थी यह सौदा $50,000 का था।

7. माइक्रोसॉफ्ट के पास अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी एप्पल की तुलना में दुनिया भर में केवल 25% स्टोर हैं।

8. माना जाता है कि Windows XP Background image (bliss image) तस्वीर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तस्वीर है। यह फोटो एक घास के मैदान और पहाड़ी की पृष्ठभूमि में एक पहाड़ और ऊपर एक नीले आकाश के साथ है। इस फोटो को ‘Charles O’Rear’ ने 1996 में लिया था जिसे Microsoft ने खरीद लिया था। जब भी कोई व्यक्ति नया कंप्यूटर लेते हैं तो अधिकांश उसमें यही तस्वीर होती है।

9. Microsoft कलाकृति का सबसे बड़ा संग्रहकर्ता भी है। माइक्रोसॉफ्ट संग्रहालय में 5,000 से अधिक समकालीन कलाकृति हैं। कंपनी के संग्रहालय में तस्वीरें, मूर्तियां, पेंटिंग और भी बहुत कुछ शामिल है।

10. माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 1975 में बिल गेट्स और पाॅल एलन द्वारा की गई थी जब वह दोनों कॉलेज छात्र थे। वे दोनों कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में कुशल थे और नए कंप्यूटर सिस्टम बनाने का सपना देखते थे।

यह भी पढ़ेंबिल गेट्स के बारे में 25 रोचक तथ्य | Bill gates interesting facts in Hindi

11. बिल गेट्स 90 के दशक के सबसे कम उम्र के अरबपति थे। बिल गेट्स ने 30 साल की उम्र तक अरबपति बनने का लक्ष्य रखा था और गेट्स ने Microsoft कंपनी शुरू करके 1987 में 31 साल की उम्र में अरबपति बनने का कारनामा कर दिखाया।

12. माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी व्यवसायिक प्रतियोगी एप्पल कंपनी को 1997 में लगभग दिवालिया घोषित कर दिया गया था इस वजह से एप्पल अपनी कंपनी का परिचालन जारी रखने के लिए एक बड़ी राशि (amount) की तलाश कर रही थी तब उस वक्त माइक्रोसॉफ्ट ने एप्पल कंपनी में $150 मिलियन का निवेश किया था और एप्पल को दिवालिया होने से बचाया था।

13. Microsoft कंपनी में एक मजेदार परंपरा है। यदि किसी कर्मचारी की उस दिन की तारीख की वर्षगांठ है जिस दिन से वह उस कंपनी में काम कर रहा है, वह कर्मचारी उस दिन अपने सहयोगियों के लिए मिठाई लाता है। इसमें एक बात और रोचक है कि वह मिठाई M&Ms ब्रांड की होनी चाहिए। मिठाई की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि उन्होंने कितने वर्ष तक कंपनी में काम किया। इस मजेदार परंपरा की शुरुआत बिल गेट्स और पाॅल एलेन ने की थी।

14. माइक्रोसॉफ्ट उनके कर्मचारियों को मुफ्त पेय और कैंडी प्रदान करता है।

15. Microsoft कंपनी के कर्मचारियों के पास खुद का उपनाम है, वे खुद को “Softie” कहते हैं।

16. 2014 में माइक्रोसॉफ्ट बिंग सर्च इंजन ने सटीक भविष्यवाणी की थी कि विश्व कप फाइनल अर्जेंटीना vs जर्मनी का होगा।

17. सन् 1993 तक Microsoft के पास एक भी official वेबसाइट नहीं थी।

18. Microsoft अमेरिका में पेटेंट के लिए शीर्ष 5 कंपनियों में से एक है, क्योंकि हर साल माइक्रोसॉफ्ट कंपनी 2,500 के लगभग पेटेंट दाखिल करा देती है। माइक्रोसॉफ्ट के अधिकांश पेटेंट सॉफ्टवेयर से संबंधित हैं।

19. Microsoft कंपनी ने अब तक 250 से अधिक कंपनियों का अधिग्रहण किया है, जिसमें 100 से अधिक कंपनियां संयुक्त राज्य अमेरिका की हैं।

20. Microsoft campus 502 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें 125 इमारतें हैं।

21. अप्रैल 2019 में Microsoft कंपनी क्रमशः Apple और Amazon के बाद 1 ट्रिलियन से अधिक मूल्य वाली तीसरी अमेरिकी सार्वजनिक कंपनी बनी।

22. Microsoft के पास दर्जनों कैफेटेरिया हैं, जो प्रतिदिन लगभग 45,000 से अधिक लोगों को सेवा प्रदान करती हैं। कैफे में बहुत सारे खाद्य पदार्थ होते हैं लेकिन पिज़्ज़ा कर्मचारियों का पसंदीदा भोजन है।

23. 2022 के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट में 2,21,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

24. दिसंबर 2016 में माइक्रोसॉफ्ट ने 26.2 अरब डालर में LinkedIn का अधिग्रहण किया।

25. माइक्रोसॉफ्ट ने 8 जनवरी 2022 को 68.7 अरब डॉलर में अमेरिकी वीडियो गेम होल्डिंग कंपनी Activision Blizzard का अधिग्रहण कर लिया। प्रसिद्ध गेम ‘Call Of Duty’ गेम इसी कंपनी द्वारा प्रकाशित किया गया है।

26. 2022 के अनुसार लगभग 1.4 बिलियन लोग माइक्रोसॉफ्ट उत्पादों का उपयोग करते हैं।

27. माइक्रोसॉफ्ट राजस्व के हिसाब से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में से एक है। इस कंपनी ने 2021 में 143.015 अरब डॉलर की कमाई की थी।

28. नवंबर 2018 में माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी सैनिकों के लिए ‘Augmented reality’ तकनीक बनाने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ 480 मिलीयन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

29. वर्ष 2000 में ‘स्टीव बाल्मर’ बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के दूसरे सीईओ बने और 2014 में भारतीय मूल के ‘सत्या नडेला’ ने स्टीव बाल्मर को सीईओ के रूप में replace कर दिया।

30. डेटा एनालिटिक्स तथा ब्रांड कंसल्टिंग कंपनी Kantar के अनुसार वर्ष 2022 में माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की चौथी सबसे मूल्यवान ब्रांड कंपनी है।

यह भी पढ़ें



Source link