Ostrich पृथ्वी में मौजूद सबसे भारी और बड़ा जीव है। शुतुरमुर्ग की अन्य पक्षी प्रजातियों से असमानताएं इसे अन्य पक्षियों से अलग बनाती है। आइए जानते हैं शुतुरमुर्ग पक्षी के बारे में दिलचस्प तथ्य

Interesting facts about ostrich in Hindi | शुतुरमुर्ग से जुड़ी दिलचस्प तथ्य
1. शुतुरमुर्ग की दो प्रजातियां हैं। एक सामान्य शुतुरमुर्ग और दूसरा सोमाली शुतुरमुर्ग।
2. शुतुरमुर्ग किसी भी अन्य दो पैर वाले जानवरों की तुलना में तेज धावक होते हैं। यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
3. शुतुरमुर्ग का अंडा दुनिया में किसी भी जीव का सबसे बड़ा अंडा होता है। इसका आकार लगभग 6 इंच तथा इसका भार 1.35 किलोग्राम होता है।
4. मादा शुतुरमुर्ग पहले वर्ष 10 से 20 अंडे देती है और बाद के वर्षों में यह सालाना 40 से 120 घंटे देती है।
5. Ostrich अफ्रीका के मूल निवासी हैं। यह अफ्रीका के खुले क्षेत्रीय देशों में पाए जाते हैं।
6. शुतुरमुर्ग के पैरों में केवल 2 उंगलियां होती है।
7. Ostrich के 3 पैट होते हैं। अन्य ज्ञात वर्तमान पक्षियों के विपरीत यह मल और मूत्र का त्याग अलग अलग करते हैं।
8. एक मादा शुतुरमुर्ग अन्य अंडों के बीच में भी अपने अंडे को पहचान सकती है।
9. Ostrich के अंडे के छिलके का उपयोग कलाकृतियों को बनाने के लिए किया जाता है। किसी भी अन्य अंडों की तुलना में शुतुरमुर्ग के अंडे का shield अधिक मजबूत होता है।
10. अफ्रीका में शुतुरमुर्ग रेस भी होती है जिसमें लोग शुतुरमुर्ग के पीठ में बैठकर रेस लगाते हैं।
11. एक Ostrich का अंडा लगभग 20 से 24 मुर्गी के अंडे के बराबर होता है।
12. शुतुरमुर्ग अपने पंखों का उपयोग दौड़ते समय संतुलन बनाने के लिए करते हैं। इनके पंख 2 मीटर तक फैल सकते हैं।
13. नर शुतुरमुर्ग के बाल ज्यादातर काले होते हैं तथा मादा शुतुरमुर्ग के बाल भूरे होते हैं।
14. शुतुरमुर्ग के अंडों को नर और मादा दोनों सेते हैं।
15. Ostrich के दांत नहीं होते। ये खाना को सीधे निगल जाते हैं।
16. शुतुरमुर्ग की आंखें इसके दिमाग से भी बड़ी होती है।
17. शुतुरमुर्ग में पसीने की ग्रंथियां नहीं होती।
18. Ostrich का वजन औसतन 60 से 130 किलोग्राम तक होता है।
19. शुतुरमुर्ग की टांगों में बाल नहीं होते।
20. शुतुरमुर्ग पक्षी उड़ नहीं सकते।
21. शुतुरमुर्ग योन परिपक्वता में 2 से 4 साल में आते हैं। मादा शुतुरमुर्ग 6 महीने पहले परिपक्वता में आ जाती है।
22. Ostrich मुख्य रूप से पत्ते, झाड़ियां, फल फूल आदि खाते हैं, कभी-कभी यह टिड्डे जैसे जीवो को भी खा लेते हैं।
23. यह एक आम धारणा है कि कई लोग यह समझते हैं कि शुतुरमुर्ग खतरे से बचने के लिए अपने सिर को रेत या मिट्टी में छुपा लेते हैं। दरअसल बात यह है कि उड़ने में सक्षम नहीं होने की वजह से यह पक्षी पेड़ में घोंसले नहीं बना सकते, इसलिए यह जमीन के गड्ढों में अंडे रखते हैं और अंडे की देखरेख करने के लिए यह कई बार अपना सिर गड्ढे में डाल लेते हैं।
24. शुतुरमुर्ग के पैर बहुत ही मजबूत होते हैं। इसकी एक किक से इंसान की मृत्यु हो सकती है।
25. Ostrich के पैर केवल आगे की ओर किक मार सकते है।
26. शुतुरमुर्ग समूह में रहना पसंद करते हैं।
27. नर Ostrich की ऊंचाई 2.1 से 2.8 मीटर तथा मादा की ऊंचाई 1.7 से 2 मीटर होती है।
28. Ostrich की आंखें मनुष्य की आंखों से 5 गुना बड़ी होती है। किसी भी स्थलीय जीव की तुलना में इनकी आंखें सबसे बड़ी होती हैं।
29. शुतुरमुर्ग की आंखें बहुत तेज होती हैं। शक्तिशाली आंख और ऊंचाई की वजह से यह शिकारी को दूर से ही देख लेते हैं।
30. Ostrich कंकड़ भी निगल लेते हैं। यह कंकड़ पेट में जाकर अन्य खाद्य पदार्थों को पीसने का कार्य करते हैं जिससे शुतुरमुर्ग का खाना जल्दी पचता है।
31. शुतुरमुर्ग के मुख्य शिकारी शेर, तेंदुए तथा लकड़बग्घे होते हैं।
32. शुतुरमुर्ग का औसत जीवनकाल 40 से 50 साल होता है।
33. Ostrich लुप्त प्राणियों की श्रेणी में आता है। दुनिया भर के जंगलों में इसकी की आबादी लगभग 1,50,000 है।
उम्मीद है आपको ‘30+ Amazing facts about Ostrich in hindi | शुतुरमुर्ग से जुड़े तथ्य’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
Read also