हिंदू धर्म के 25 रोचक तथ्य | Interesting Facts about Hinduism in Hindi


Hinduism facts in hindi (हिंदू धर्म से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य) : हिंदू भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परंपराओं का सम्मिश्रण है। हिंदू धर्म की संस्कृति और हिंदू महिलाओं का श्रृंगार दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हिंदू धर्म का पालन करने वाले अनुयायियों को हिंदू कहते हैं। तो आइए जानते हैं हिंदू धर्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में–

Amazing facts about Hinduism – हिंदू धर्म से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य

1. हिंदू धर्म, ईसाई और इस्लाम के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। दुनिया की 15-16% आबादी हिंदू धर्म का पालन करती है।

2. हिंदू धर्म को ‘सनातन धर्म’ और ‘वैदिक धर्म’ के नाम से भी जाना जाता है।

3. ऋग्वेद संस्कृत भाषा में लिखा गया एक प्राचीन हिंदू ग्रंथ है, यह वेद दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात ग्रंथ है। विशेषज्ञों के अनुसार यह ग्रंथ 3,800 साल पुराना है।

4. हिंदू धर्म के अनुसार जीवन के मुख्य चार लक्ष्य हैं :- धर्म (धार्मिकता) अर्थ (धन का साधन) काम (सही इच्छा) और मोक्ष (जन्म मरण से मुक्ति)।

5. हिंदू धर्म का कोई संस्थापक या मूल नहीं है। जैसे ईसाई धर्म के संस्थापक ‘ईसा मसीह’, इस्लाम धर्म के संस्थापक ‘मोहम्मद’ और बौद्ध धर्म के संस्थापक ‘गौतम बुद्ध’ हैं, लेकिन हिंदू धर्म का कोई संस्थापक नहीं है।

6. हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म भी है तथा Hinduism से उत्पन्न हुई संस्कृत भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है।

7. योग हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है और योग की उत्पत्ति हिंदू धर्म से ही हुई है। योग का मूल अर्थ ‘ईश्वर के साथ संघ’ है।

8. दुनिया के 90% हिंदू भारत में रहते हैं।

9. हिंदू धर्म में समय को एक रैखिक अवधारणा नहीं माना गया। हिंदू धर्म के अनुसार समय को चार युगों में विभाजित किया गया है :- सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग, और कलयुग हिंदू धर्म के अनुसार वर्तमान में जो युग चल रहा है वह कलयुग है।

10. क्या आपको पता था? हिंदू धर्म से 3 धर्मों की उत्पत्ति हुई है:- बौद्ध, सिख और जैन।

11. हिंदू धर्म वास्तव में एकेश्वरवादी है, जिसमें माना जाता है कि भगवान या देवी देवताओं के सभी रूप एक हैं जिन्हें सर्वोच्च ईश्वर कहा जाता है। हिंदू धर्म में अलग अलग भाषा व संस्कृति के लोग अपनी भक्ति के अनुसार किसी एक देवी या देवता की पूजा करते हैं वह भी बिना किसी दूसरे देवताओं को नकारे बिना।

12. हिंदू धर्म पुनर्जन्म में विश्वास करता है।

13. हिंदू धर्म शाकाहारी भोजन को प्रोत्साहित करता है। हिंदू धर्म में अहिंसा नैतिक सिद्धांत है, जो हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध और जैन धर्म में भी माना जाता है। इसीलिए दुनिया भर में हिंदू धर्म के लोग सबसे ज्यादा शाकाहारी होते।

14. हिंदू धर्म में भगवा रंग को हिंदुत्व का प्रतीक माना जाता है।

15. हिंदू धर्म के अनुसार ओम् (ॐ) ब्रह्मांड की ध्वनि का प्रतिनिधित्व करता है। ओम हिंदू धर्म में सबसे पवित्र शब्द, प्रतीक और मंत्र है। ॐ एक अध्यात्मिक ध्वनि है जिसे आपने योग अभ्यास करते हुए, किसी मंदिर में जाते समय, या ध्यान (meditation) करते हुए जरूर सुना होगा।

16. हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है जिसमें करोड़ों लोग उज्जैन, प्रयागराज, नासिक तथा हरिद्वार में एकत्र होकर नदी में स्नान करते हैं। कुंभ मेला को यूनेस्को के द्वारा सांस्कृतिक विरासत के रूप में दर्जा मिला है। कुंभ मेला को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। महाकुंभ का सबसे बड़ा पर्व 12 साल में एक बार आता है।

17. हिंदुओं के प्रमुख त्यौहार दीपावली, होली, महाशिवरात्रि, कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी, गणेश चतुर्थी, और मकर संक्रांति आदि हैं।

18. हिंदू धर्म कि पवित्र पुस्तकें भागवत गीता, रामायण, वेद और पुराण हैं।

19. Hinduism में गाय की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। गाय के अलावा Hinduism में अनेक जीव जंतुओं की भी पूजा की जाती है।

20. हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर था। यह हिंदू मंदिर 12 वीं शताब्दी में राजा ‘सूर्यवर्मन’ द्वारा बनवया गया था। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित था लेकिन अब यह बौध्द मंदिर में बदल चुका है।

21. हिंदू धर्म के अनुसार मंदिर जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। कोई भी व्यक्ति कभी भी मंदिर जा सकता है। लेकिन कई मंदिरों में प्रवेश करने का अलग-अलग समय निर्धारित रहता है।

22. हिंदू धर्म में 108 संख्या को पवित्र संख्या माना जाता है। यही कारण है कि माला में 108 मनके होते हैं।

23. हिंदू धर्म में पुरुष (देव) और महिला (देवी) दोनों रूपों की पूजा होती।

24. Hinduism के प्रमुख धार्मिक चिन्ह ओम्, स्वास्तिक और त्रिशूल हैं।

25. हिंदू धर्म की अधिक आबादी वाले प्रमुख देश हैं :-

  • नेपाल -81.30%
  • भारत -79.80%
  • मॉरीशस -48.50%
  • फिजी -27.70%
  • गुयाना -24.83%
  • भूटान -22.60%
  • त्रिनिदाद और टोबैग -22.50%
  • सुरीनाम -22.30%
  • कतर -13.80%
  • श्रीलंका -12.60%.

उम्मीद है आपको ‘हिंदू धर्म के 25 रोचक तथ्य | Interesting Facts about Hinduism in Hindi’ से जुड़े यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी सवाल या सुझाव आप कमेंट करके बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-



Source link