स्वर किसे कहते हैं? (Swar Kise Kahate Hain) परिभाषा, प्रकार, भेद, उदाहरण


क्या आप स्वर के बारें में जानते है? यदि नहीं तो आपको इस पोस्ट में स्वर किसे कहते हैं? (Swar Kise Kahate Hain), स्वर की परिभाषा, स्वर के प्रकार, स्वर के भेद, उदाहरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी मिलने वाली है |

हिन्दी वर्णमाला में कुल 11 स्वर होते है तथा 33 व्यंजन होते है | इस पोस्ट में केवल स्वर के बारे में समझाया गया है |

Swar Kise Kahate Hain

स्वर किसे कहते हैं? (Swar Kise Kahate Hain)

हिन्दी वर्णमाला के वे वर्ण जिन्हें बोलने के लिए किसी अन्य वर्ण की जरूरत नहीं होती, स्वर कहलाते है |

हिन्दी की वर्णमाला मे कुल 11 स्वर होते है | ये 11 स्वर निम्नलिखित है-

हिन्दी की वर्णमाला में स्वर हिन्दी की वर्णमाला में स्वर

ऊपर बताए गए स्वरों के अलावा अनुस्वार (अं) और विसर्ग (अ:) नाम की दो ध्वनियाँ होती है जिन्हें अयोगवाह कहा जाता है | इस दोनों ध्वनियों को न तो स्वर में शामिल नहीं किया गया है तथा न व्यंजन में |

हिंदी वर्णमाला के स्वर

  • स्वर-अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ (अर्धस्वर), ए, ऐ, ओ, औ  (11)
  • आयोगवाह- अं, अः (2)

मानक हिन्दी वर्णमाला में ऋ को अर्धस्वर कहा जाता है और इसे स्वरों में शामिल किया गया है |

स्वर के प्रकार (भेद)

उच्चारण की दृष्टि से स्वर तीन प्रकार के होते हैं |

  1. ह्रस्व स्वर
  2. दीर्घ स्वर
  3. प्लुत स्वर

01. ह्रस्व स्वर

जिन स्वरों के उच्चारण में बहुत कम समय लगता है उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं। ह्रस्व स्वर 3 होते है जो कि इस प्रकार है- अ, इ, उ |

02. दीर्घ स्वर

जिन स्वरों के उच्चारण में अधिक समय लगता है उसे दीर्घ स्वर कहते हैं। दीर्घ स्वर 7 होते हिय जो कि इस प्रकार है- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ |

03. प्लुत स्वर

जिस स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय है उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं। प्लुत स्वरों का प्रयोग किसी को पुकारने अथवा संवाद में किया जाता है। जैसे- रा ऽ-ऽ ऽ म, ॐ = अ + ओ + म् |

स्वर से संबन्धित मुख्य तथ्य

  • ऋ वर्ण को अर्धस्वर कहा जाता है लेकिन इसे स्वर में शामिल किया गया है |
  • मानक हिन्दी की वर्णमाला में कुल 11 स्वर होते है |
  • स्वर हिन्दी वर्णमाला का हिस्सा है |
  • स्वर को बोलने के लिए किसी अन्य वर्ण की आवश्यकता नहीं होती है |

FAQs

स्वर कितने होते है ?

क्या ऋ एक स्वर है?

हाँ ऋ को अर्धस्वर कहा जाता हैं लेकिन हिन्दी भाषा में इसे स्वर में शामिल किया गया है |

स्वर कितने प्रकार के होते है नाम लिखिए |

उच्चारण की दृष्टि से स्वर तीन प्रकार के होते है |
1. ह्रस्व स्वर
2. दीर्घ स्वर
3. प्लुत स्वर

क्या स्वर को बोलने के लिए किसी अन्य वर्ण की आवश्यकता होती है?

ह्रस्व स्वर किसे कहते हैं?

जिन स्वरों के उच्चारण में बहुत ही कम समय लगता है उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं।

ह्रस्व स्वर कौन कौनसे है?

दीर्घ स्वर किसे कहते हैं?

जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर के उच्चारण से अधिक समय लगता है उसे दीर्घ स्वर कहते हैं।

दीर्घ स्वर कौन कौनसे है?

आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ |

प्लुत स्वर किसे कहते हैं?

जिस स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय है उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं

अर्धस्वर कौनसा स्वर है?

ऋ को अर्धस्वर कहा जाता है |



Source link