Samsung इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मेमोरी चिप, स्मार्टफोन्स, टीवी और डिजिटल मीडिया उपकरणों आदि का विस्तृत उत्पादन करने वाली विश्व प्रसिद्ध कंपनी है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा कंस्ट्रक्शन और जहाज निर्माण जैसी कई बड़ी सर्विसेज का मालिक है जिनका संचालन सैमसंग ही करता है।
यह दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी मुख्य निर्यातक कंपनी है और दुनिया की जानी-मानी लोकप्रिय कंपनी में से एक है। हो सकता है आप में से कुछ लोग सैमसंग कंपनी के बारे में थोड़ा बहुत जानते हो लेकिन इस आर्टिकल में आपको सैमसंग कंपनी के बारे में कई ऐसी जानकारी मिलेगी जिन्हें आप नहीं जानते होंगे. Amazing facts about Samsung company in hindi

Interesting facts about Samsung –सैमसंग कंपनी के बारे में 20 रोचक तथ्य
1. Samsung दक्षिण कोरिया की कंपनी है।
2. सैमसंग की स्थापना 1938 में “ली ब्यूंग-चुल” ने की थी। Samsung शुरू में एक छोटे व्यापारिक कंपनी के रूप में शुरू हुई थी जिसमें 40 कर्मचारी कार्यरत थी। सैमसंग कंपनी शुरुआत में सूखी मछलियां, नूडल्स और किराने का सामान बेचा करती थी।
3. सैमसंग अपने अधिकांश उपकरणों को साउथ कोरिया के अलावा वियतनाम में बनाता है, जहां उसे सस्ते श्रम लागत में श्रमिक मिल जाते हैं।
4. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल के अलावा बहुत सारी चीजों का निर्माता है, जिनमें से एक है जहाज निर्माण क्षेत्र (सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज)। इसका क्षेत्र 4000 मिलियन वर्ग फुट में फैला है। सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज दुनिया की सबसे बड़ी जहाज बनाने वाली शीर्ष 5 कंपनियों में से एक है। इस कंपनी में प्रतिवर्ष 30 से अधिक बड़े जहाजों का निर्माण होता है।
5. एप्पल में इस्तेमाल होने वाला रेटीना डिस्प्ले सिस्टम सैमसंग बनाती है।
6. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाने में सैमसंग कंपनी का अहम रोल था। बुर्ज खलीफा को बनाने का मुख्य ठेका Samsung C&T corporation को दिया गया था।
7. सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरर कंपनी (मार्केट के हिसाब से सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनीयां ) Apple तथा NVIDIA के बाद तीसरे नंबर में आती है।
8. सैमसंग कंपनी का मुख्यालय दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में स्थित है।
9. सैमसंग टीवी उत्पादन में भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। पूरी दुनिया में सैमसंग का टीवी बनाने में लगभग 20% का योगदान है।
10. सैमसंग का लोगो अपने इतिहास में चार बार बदला चुका है। जो लोगो अभी वर्तमान में चल रहा है वह 2015 में बदला गया था।
Read–दक्षिण कोरिया की 30 मजेदार बातें | facts about South Korea in hindi
11. सैमसंग 80 से अधिक देशों को अपने उपकरण बेचता है।
12. सैमसंग में लगभग 3 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं जिसमें से 70% कर्मचारी दूसरे देश के हैं।
13. सैमसंग का अर्थ कोरिया भाषा में तीन सितारे होते हैं।
14. सैमसंग ने बुर्ज खलीफा के अलावा दुनिया की और भी गगनचुंबी इमारतों जैसे पेट्रोनस, ट्विन टावर और ताइपे 161 आदि को भी बनाया है।
15. दक्षिण कोरिया की मजबूत अर्थव्यवस्था में सैमसंग का भी बड़ा योगदान है। दक्षिण कोरिया की GDP पर सैमसंग कंपनी का लगभग 15% योगदान है।
16. दक्षिण कोरिया की वायु सेना को पहला फाइटर जेट KF-16 सैमसंग कंपनी ने बना कर दिया था।
17. दुनिया में पहला CDMA मोबाइल फोन सैमसंग ने बनाया था।
18. सैमसंग कंपनी का पहला इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद ब्लैक एंड वाइट टेलीविजन सेट था।
19. सैमसंग DRAM मेमोरी चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। एप्पल कंपनी भी सैमसंग कंपनी की मेमोरी चिप इस्तेमाल करती है।
20. 2004 में Samsung के पास दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड को खरीदने का मौका था, लेकिन सैमसंग ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई और बाद में गूगल ने उसका अधिग्रहण कर लिया।
उम्मीद है आपको ‘Samsung के बारे में 20 मजेदार रोचक तथ्य, amazing facts about samsung in Hindi, samsung facts Hindi, samsung mobile,’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।
Read more