लोमड़ी के बारे में 30 रोचक व दिलचस्प तथ्य–Fox facts hindi


Fox (लोमड़ी) मध्यम, छोटे आकार की सर्वव्यापी जानवर है जिसे जंगल के बहुत चालाक शिकारी में से एक माना जाता है। दोस्तों इस आर्टिकल में आप जानेंगे लोमड़ी के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

Grey-fox

Amazing facts about fox in hindi लोमड़ी से जुड़े रोचक तथ्य

1. Fox केनीडे (Canidae) परिवार का सदस्य है जिसमें भेड़िए और कुत्ते आते हैं।

2. वर्तमान में लोमड़ी की 25 ज्ञात प्रजातियां हैं।

3. Fox अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीप में पाए जाते हैं।

4. Fox रात में शिकार करना अधिक पसंद करते हैं।

5. Fox दुनिया में जंगली कुत्तों की सबसे व्यापक प्रजाति है। लोमड़ी ग्रामीण, शहरों, जंगलों तथा पहाड़ों आदि प्रायः सभी जगह में देखे जा सकते हैं।

6. Fox अपने खाने को बाद में खाने के लिए छुपा देते हैं।

7. Fox के अधिकांश प्रजातियों को एक दिन में लगभग 1 किलो खाना की आवश्यकता होती है।

8. Fox 40 अलग-अलग प्रकार की आवाज निकाल सकते हैं तथा इंसानों की तरह लोमड़ी एक दूसरे की आवाज भी पहचान सकते हैं।

9. Fox बिल्लियों से थोड़े बड़े आकार के होते हैं और यह बिल्लियों की तरह अपने पैर वापस भी ले सकते हैं।

10. Fox अकेले रहना पसंद करते हैं।

11. लोमड़ी 50-65 km/h की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

12. लोमड़ी 6 फीट ऊंचा कूद सकते हैं।

13. लोमड़ी की सबसे बड़ी प्रजाति red fox है।

14. लोमड़ी बर्फीले और रेगिस्तानी इलाकों में भी पाए जाते हैं।

15. लोमड़ी खरगोश, कीड़े, मछली, पक्षी, अंडे तथा अन्य सभी प्रकार के छोटे जानवरों को खाते हैं, लेकिन वह कभी-कभी फल और वनस्पतियों को भी खाते हैं अर्थात वह सर्वाहारी होते हैं।

16. मादा लोमड़ी साल में एक बार प्रजनन करती है।

17. गर्भवती लोमड़ी 55 से 60 दिनों में बच्चे पैदा करती है।

18. अधिकांश लोमड़ी अपने पूरे जीवनकाल में एक साथी का चयन करते हैं।

19. Fox में एक विशेष प्रकार की गंध होती है जो बहुत ही बदबूदार होती है।

20. Fox के पैरों और मुंह में भी मूंछ होती है।

21. लोमड़ी की पूंछ उनके आधे शरीर से भी बड़ी होती है।

22. Fennec लोमड़ी दुनिया की सबसे छोटी लोमड़ी प्रजाति है लेकिन इनके कान सभी लोमड़ी प्रजाति से बड़े होते हैं। Fennec लोमड़ी के कान 6 इंच तक लंबे तथा इनका वजन 1.6 kg तक होता है।

23. Fennec लोमड़ी रेगिस्तान की जीवन के लिए अच्छी तरह से अनुकूलित होते हैं, यह लंबे समय तक पानी के बिना रह सकते हैं।

24. Grey fox लोमड़ी की एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो पेड़ों पर चढ़ सकती है।

25. यूनाइटेड किंगडम (uk) की संसद का एक अधिनियम है जो इंग्लैंड और वेल्स में कुत्तों के साथ जंगली स्तनधारियों विशेष रूप से लोमड़ी और खरगोश की शिकार पर प्रतिबंध लगाता है।

26. मनुष्यों के द्वारा लोमड़ी का शिकार मुख्यतः उनके फर से ब्रश बनाने के लिए किया जाता है।

27. लोमड़ी के घर को ‘मांद’ कहते है।

28. लोमड़ी जंगल में सामान्यता 2 से 3 वर्ष तक जीवित रहते हैं। हालांकि, चिड़ियाघर में वह 10 से 12 साल तक जीवित रह सकते हैं।

29. Fox शिकार के लिए 10 km तक का सफर तय करते हैं।

30. Fox की सुनने की शक्ति बहुत तेज होती है, वह लगभग 118 फीट की दूरी से भी घड़ी की टिक-टक की आवाज सुन सकते हैं।

उम्मीद है आपको ‘लोमड़ी के बारे में 30 रोचक व दिलचस्प तथ्य–Fox facts hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Read also



Source link