यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है। यूट्यूब से हम मनचाहे वीडियो देख सकते हैं और अपनी वीडियो को अपलोड भी कर सकते हैं। YouTube लोगों के लिए बहुत लोकप्रिय मनोरंजन का साधन है। आइए जानते हैं YouTube से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

Amazing facts about YouTube यूट्यूब से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य
1. YouTube की स्थापना PayPal के पूर्व कर्मचारी चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम ने की थी।
2. YouTube की स्थापना 14 फरवरी 2005 को हुई थी।
3. YouTube गूगल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली वेबसाइट है।
4. YouTube का पहला वीडियो 23 अप्रैल 2005 को सैन डिएगो चिड़ियाघर से पोस्ट किया गया था। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम द्वारा अपलोड किया गया था।
5. YouTube गूगल की एक सर्विस है।
6. गूगल ने 2006 में YouTube को $1.65 billion में अधिग्रहण कर लिया।
7. YouTube पर 2 billion सक्रिय उपयोगकर्ता हैं जो पूरे इंटरनेट को चलाने वाले का लगभग एक तिहाई हिस्सा है।
8. जर्मनी में YouTube के 1000 सर्वाधिक देखे जाने वाली वीडियोस (लगभग 65%) पर प्रतिबंध है।
9. हर महीने YouTube में प्रतिमाह लगभग 6 billion घंटे की वीडियो देखी जाती है।
10. YouTube में लगभग 38% महिलाएं एवं लगभग 62% पुरुष उपयोगकर्ता है।
YouTube facts in hindi 11-20
11. हर मिनट YouTube पर 500 घंटे से अधिक की वीडियो अपलोड की जाती है।
12. YouTube को सर्वप्रथम वीडियो डेटिंग वेबसाइट के रूप में बनाया गया था जिसे ‘the in, hook up’ के नाम से जाना जाता था।
13. Facebook में प्रतिदिन लगभग 100 million घंटे का YouTube वीडियो देखा जाता है।
14. YouTube की सेवा 80 भाषाओं में 100 से अधिक देशों में उपलब्ध है।
15. सभी मोबाइल इंटरनेट ट्रैफिक का 37% हिस्सा YouTube से आता है।
16. YouTube पर 80% ट्रैफिक संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर से आता है।
17. T-Series YouTube पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला चैनल है।
18. यदि बिंग, याहू और आस्क सर्च इंजन को भी जोड़ दिया जाए तब भी YouTube सर्च इंजन इन सबसे बड़ा होगा।
19. जिस महिला ने 1998 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को गूगल की स्थापना करने के लिए अपना गैरेज दिया था वह महिला YouTube की CEO बनी जिसका नाम Susan Wojcicki था।
20. YouTube में सबसे अधिक गाने (संगीत) सुने जाते हैं।
YouTube facts in hindi 21-30
21. थाईलैंड में यूट्यूब को 2007 में 5 महीने के लिए बैन कर दिया गया था, क्योंकि 44 सेकंड की वीडियो में थाईलैंड के राजा की फोटो ठीक से नहीं दिखाई दे रही थी।
22. चीन, ईरान, उत्तर कोरिया और सूडान देश में YouTube प्रतिबंधित है।
23. लगभग 70% से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता के पास अपना YouTube अकाउंट है।
24. 70% से अधिक YouTube वीडियो मोबाइल द्वारा देखी जाती है।
25. 2020 में YouTube की अनुमानित कीमत $160 billion से $300 billion तक है।
26. YouTube पर सबसे ज्यादा like किए जाने वाले टॉप 3 वीडियो (2021) – Despacito (46.10 million), See You Again (35.83 million), Baby Shark Dance (30.97 million) हैं।
27. YouTube पर सबसे ज्यादा dislike किए जाने वाले टॉप 3 वीडियो (2021)- YouTube Rewind 20018 Everyone Controls Rewind (19.56 millon), Baby Shark Dance (14 million), Sadak 2 trailer (13.61 million) हैं।
28. एक आंकड़े के अनुसार 2025 तक 30 वर्ष के आयु वाले लगभग आधे टीवी दर्शक टीवी से यूट्यूब और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफार्म पर स्थानांतरण हो जाएंगे।
29. एक औसत महीने में 10 में से 8 लोग 18-49 वर्ष की आयु के YouTube वीडियो देखते हैं।
30. 2021 के अनुसार YouTube पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला वीडियो Baby Shark Dance है, जिसने Despacito को 11 फरवरी 2021 में पीछे छोड़ दिया था।
उम्मीद है आपको ‘यूट्यूब से जुड़े 30 रोचक तथ्य–YouTube facts in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें–