दोस्तों, mosquito (मच्छर) एक ऐसा जीव है जिससे हम सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं। लेकिन mosquitoes से जुड़ी कई बातें ऐसी हैं जिनसे अधिकांश लोग अनजान हैं। तो आइए जानते हैं मच्छर से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य

Amazing facts about mosquitoes in Hindi | मच्छर से जुड़े रोचक तथ्य
1. दुनिया भर में मच्छरों की 3000 से अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन उनमें से तीन प्रकार के मच्छर– Aedes, Anopheles तथा Culex के काटने से सबसे ज्यादा वायरस तथा रोग फैलते हैं।
2. Female Anopheles मच्छर के काटने से मलेरिया होता है।
3. Aedes aegypti मच्छर के काटने से डेंगू बुखार, जीका बुखार, चिकनगुनिया तथा पीला बुखार जैसे रोग फैल जाते हैं।
4. जब कभी भी हमें कोई Mosquitoes काट रहा हो तो यह समझ जाना चाहिए कि वह मादा मच्छर है, क्योंकि केवल मादा मच्छर ही खून चूसने के लिए हमें काटते हैं। मादा मच्छर इसलिए इंसान और जानवरों का खून चूसते हैं, क्योंकि उन्हें अपने अंडों को पोषित और विकसित करने के लिए विटामिन और प्रोटीन की आवश्यकता होती है जिनकी पूर्ति खून मैं मौजूद प्रोटीन और विटामिन द्वारा हो जाती है।
5. मच्छर को दुनिया का सबसे घातक जानवर कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी, क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें मच्छरों के काटने पर होने वाली बीमारियों से जैसे मलेरिया, डेंगू, जीका आदि से होती हैं।
6. मच्छर हमें अंधेरा में भी कैसे ढूंढ लेते हैं?
मच्छरों को कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और इंसान या जीवों के शरीर की गर्मी तथा पसीना आकर्षित करता है। जब हम सांस लेते हैं तब कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं, इसलिए मच्छर हमें अंधेरे में भी आसानी से ढूंढ लेते हैं।
7. Mosquitoes मुख्यतः सुबह और शाम को सक्रिय होते हैं।
8. मच्छर के 6 पैर होते हैं।
9. आइसलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां पर mosquito नहीं पाए जाते। आइसलैंड के अलावा अंटार्कटिका में भी मच्छर नहीं पाए जाते।
10. वैज्ञानिक शोध के अनुसार O ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को मच्छर अधिक काटते हैं।
11. A ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर कम काटते हैं।
12. Mosquito आमतौर पर पानी में अंडे देते हैं।
13. मच्छरों की कई प्रजातियां अपने शरीर के वजन के बराबर रक्त पी सकते हैं।
14. इतिहास के सभी युद्धों में जितने लोगों की मृत्यु हुई है उससे कहीं ज्यादा मृत्यु मच्छर के काटने पर हुई बीमारियों से हुई है।
15. Mosquitoes कार्बन डाइऑक्साइड को 45 मीटर दूर से महसूस कर लेते हैं।
16. गर्भवती महिलाओं को mosquitoes के काटने की संभावना दुगनी हो जाती है, क्योंकि गर्भवती महिलाओं कि सांस लेने की दर बढ़ जाती है जिससे वह अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर निकालती हैं।
17. मच्छर को अंडे देने के लिए सिर्फ 1 इंच पानी की आवश्यकता होती है। मादा मच्छर एक बार में लगभग 100 अंडे देती है।
18. Mosquito अकशेरुकी होते हैं। अर्थात्, इनमें मेरुदंड (रीड की हड्डी) नहीं होती।
19. Anopheles मच्छर आमतौर पर पसीने की गंध से आकर्षित होते हैं।
20. मच्छरों को गहरा रंग अधिक आकर्षित करता है।
21. वैज्ञानिकों का मानना है कि मच्छरों की उत्पत्ति दक्षिण अफ्रीका से हुई।
22. मच्छरों की सभी प्रजातियों को अपना जीवन चक्र पूरा करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
23. मच्छरों के भिनभिनाहट की आवाज जो आप मच्छर के काटने से ठीक पहले सुनते हैं वह आवाज मच्छरों के 300-600 बार पंख मारने से आता है।
24. औसतन मच्छर का जीवनकाल 1 सप्ताह का होता है। परिस्थितियों के अनुसार मच्छर अधिकतम 2 सप्ताह तक जीवित रह सकते हैं।
25. दुनिया भर में मलेरिया से मरने वालों की संख्या में सबसे अधिक हिस्सा अफ्रीकी देशों का है।
26. मच्छरों का वजन केवल 2.5 मिलीग्राम के लगभग होता है।
27. मूल रूप से अधिकांश अफ्रीकी, एशियाई और दक्षिण अमेरिकी देशों में यूरोप या उत्तरी अमेरिका की तुलना में अधिक मच्छर मिलेंगे।
28. मच्छर आर्थोपोडा संघ के प्राणी हैं।
29. मच्छर 1.6-2.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हैं।
30. 2020 से 2022 के बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने 12 देशों को मलेरिया मुक्त देश प्रमाणित कर दिया है। WHO के अनुसार वह 12 देश हैं– संयुक्त अरब अमीरात, तुर्कमेनिस्तान, आर्मेनिया, अल्जीरिया, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, श्रीलंका, मोरक्को, पराग्वे, अल सल्वाडोर, अर्जेंटीना और चीन।
उम्मीद है आपको यह ‘मच्छर के बारे में 30 रोचक तथ्य (Amazing facts about mosquitoes)’ पोस्ट पसंद आई होगी। अगर पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और पोस्ट से संबंधित कोई सवाल यह सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।