बुध ग्रह के बारे में 35 रोचक तथ्य | Mercury planet in hindi


Amazing facts about Mercury planet in Hindi, Mercury planet facts in Hindi: बुध (Mercury) हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य से सबसे निकट का ग्रह है। इस ग्रह पर वायुमंडल लगभग न के बराबर है इसलिए, इसकी सतह बाकी ग्रहों की तुलना में तापमान का सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव महसूस करती है।

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में आप जानेंगे बुध ग्रह के बारे में दिलचस्प रोचक तथ्य-

बुध ग्रह की संक्षिप्त जानकारी

Official name Mercury
उपग्रह कोई उपग्रह नहीं है
सूर्य से औसत दूरी 64.154 million km
सतह का तापमान दिन में 430°C, रात में –180°C
घूर्णन काल 58 दिन 15 घंटा 30 मिनट
परिक्रमण काल 88 दिन

Interesting facts about Mercury planet in hindi–बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य

1. बुध ग्रह का व्यास (4,879.4 km) सौरमंडल के सभी ग्रहों से कम है, यह बृहस्पति के उपग्रह टाइटन (5,149.5 km) से भी कम है।

2. बुध ग्रह का नाम रोमन वाणिज्य देवता के नाम पर Mercury रखा गया।

3. वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि Mercury ग्रह अपने जीवन काल में पहले की तुलना में बहुत अधिक सिकुड़ गया है।

Mercury के अध्ययन से पता चलता है कि 4.5 साल पहले सौरमंडल के ज्वलंत जन्म के बाद से अब तक यह सिकुड़ता जा रहा है।

5. Mercury 4.5 billion वर्ष पुराना है।

6. Mercury का गुरुत्वाकर्षण बल 3.7 m/s² है।

7. Mercury पर आपका वजन पृथ्वी पर आपके वजन का 38% होगा।

अर्थात, यदि तुम्हारा वजन पृथ्वी पर 100 किलोग्राम है, तो Mercury में 38 किलोग्राम होगा।

8. अब तक यह ज्ञात नहीं है कि बुध ग्रह को पहली बार कब खोजा गया था। हालांकि, यह पहली बार दूरबीन के माध्यम से 17वीं शताब्दी में खगोलविद् ‘गैलीलियो गैलीली’ और ‘थॉमसन हैरियट’ द्वारा देखा गया था।

9. Mercury लगभग 70% धातु और लगभग 30% सिलिकॉन से बना है।

10. Mercury का क्रोड (core) बहुत ही घना है, यह उसके आयतन का लगभग 42% हिस्सा घेरता है।

11. Mercury 3 परतों से मिलकर बना है– crust, mantle और core

12. Mercury पर पृथ्वी की तरह कोई सक्रिय टेक्टोनिक प्लेट प्रणाली नहीं है।

13. पृथ्वी के बाद Mercury दूसरा सबसे घना ग्रह है। अपने छोटे आकार के बावजूद बुध बहुत घना है, क्योंकि यह मुख्य रूप से भारी धातु और चट्टान से बना है।

14. Mercury का लगभग कोई वायुमंडल नहीं है। इसका वायुमंडल अत्यंत पतला और गैर सुरक्षात्मक है जो ज्यादातर ऑक्सीजन, सोडियम, हाइड्रोजन, हीलियम और पोटेशियम से बना।

15. बुध ग्रह की सतह से सूर्य पृथ्वी की तुलना में 3 गुना बड़ा दिखाई देता है। सूर्य से नजदीक होने की वजह से बुध ग्रह पर पृथ्वी की तुलना में सूर्य की किरणें 7 गुना अधिक शक्तिशाली होती है।

16. Mercury सूर्य के चारों ओर इतनी जल्दी परिक्रमा करता है कि प्राचीन सभ्यताओं का मानना था कि यह वास्तव में दो अलग-अलग सितारे हैं। एक जो सुबह दिखाई देता है और दूसरा जो शाम को दिखाई देता है।

17. पृथ्वी से बिना टेलिस्कोप के (नग्न आंखों से) पांच ग्रह दिखाई देते हैं जिसमें से Mercury भी शामिल है। यह पांच ग्रह हैं- बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि

18. सौरमंडल में Mercury सबसे अधिक गड्डे वाला ग्रह है। इस ग्रह में Caloris Planitia नामक गड्ढे का व्यास 1,550 km का है।

19. बुध कई विशाल गड्ढों का घर है। यह माना जाता है कि यह गड्ढे क्षुद्रग्रह और धूमकेतु के टकराने से बने हैं।

Mercury पर पृथ्वी की तरह वायुमंडल नहीं होने की वजह से जब कोई धूमकेतु और क्षुद्रग्रह इस ग्रह पर आते हैं, तो वह नष्ट नहीं हो पाते और सीधे Mercury की सतह पर टकरा जाते हैं। इसलिए, इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं।

20. Mercury की सतह पर सैकड़ों किलोमीटर तक भू-आकृतियां वाली संकीर्ण चोटिया उपस्थित हैं जिन्हें lobate scarps कहते हैं।

21. सभी ग्रहों की कक्षाओं के अनुसार Mercury सबसे कम गोलाकार है।

Mercury facts in hindi 21-35

22. अब तक सिर्फ 2 अंतरिक्ष यान ही बुध ग्रह पर जा सके हैं- मेरीनर 10 और मैसेंजर

23. मैसेंजर मिशन ने Mercury की सतह की बहुत तस्वीरें ली जिससे इस ग्रह को आकार देने वाली ज्वालामुखी गतिविधि के प्रमाण मिले हैं। लेकिन बुध ग्रह पर अभी कोई भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।

24. अपने छोटे आकार, कम गुरुत्वाकर्षण और सूर्य के निकट होने के कारण यह ग्रह उपग्रह (चंद्रमा) को रखने में सक्षम नहीं है। इसलिए Mercury के पास कोई भी प्राकृतिक उपग्रह नहीं है।

25. Mercury पर एक सौर दिवस 175.97 दिनों के बराबर होता है।

यह भी पढ़ें

26. लोगों के मन में आता होगा कि Mercury सूर्य से अधिक निकट है, इसलिए यह सबसे अधिक गर्म होगा लेकिन ऐसा नहीं है। सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह Mercury नहीं बल्कि शुक्र है।

27. Mercury की सतह का बाहरी आवरण केवल 500-600 km मोटा है जबकि, पृथ्वी का बाहरी आवरण 2930 km मोटा है।

28. Mercury का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का मात्र 1% है।

29. Mercury पर पृथ्वी की तरह मौसमी घटनाएं नहीं होती।

30. Mercury सूर्य की परिक्रमा लगभग 47 km/s की रफ्तार से करता है।

31. सूर्य की किरणों को Mercury की सतह पर पहुंचने में 3.2 मिनट का समय लगता है।

32. वैज्ञानिकों का मानना है कि Mercury की सतह पृथ्वी के चंद्रमा की सतह से बिल्कुल मिलती जुलती है।

33. Mercury जब सूर्य के नजदीक आता है, तब इसकी गति धीमी हो जाती है।

34. Mercury के पास कोई वलय या चंद्रमा (उपग्रह) नहीं है। सौरमंडल में बुध और शुक्र ग्रह एकमात्र ऐसे ग्रह हैं, जिनके पास चंद्रमा नहीं है।

35. बुध और शुक्र को सुबह या शाम का तारा कहते हैं, क्योंकि यह ग्रह सुबह सूर्योदय के समय और शाम को सूर्यास्त के बाद ही दिखाई देते हैं।

उम्मीद है आपको ‘बुध ग्रह के बारे में रोचक तथ्य एवं जानकारी | Mercury planet in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें



Source link