Norway एक राजनीतिक रूप से स्थिर, आधुनिक और अत्यधिक विकसित देश है। यह देश सर्वोच्च जीवन स्तर वाले स्थान के लिए जाना जाता है। नॉर्वे मुख्यतः गैस और तेल का निर्यात करता है। नॉर्वे यूरोप के सबसे पहाड़ी देशों में से एक है। नॉर्वे की सीमा 4 देश फिनलैंड, स्वीडन डेनमार्क तथा रूप से मिलती है।
तो चलिए जानते हैं नॉर्वे देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में
Interesting facts about Norway in Hindi
1. Norway दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री खाद्य उत्पाद देश है।
2. नॉर्वे को आधी रात सूर्य (midnight Sun) भी कहते हैं।
3. नॉर्वे में स्थित Sognefjorden fjord दुनिया का सबसे लंबा तथा दूसरा सबसे बड़ा बर्फ मुक्त fjord है। इसकी लंबाई 205 किलोमीटर है।
Note:- fjord पानी का एक गहरा, संकरा तथा लंबा रास्ता होता है, जिसके दोनों और चट्टानी पहाड़ी होती है। पानी और पहाड़ियां मिलकर U आकर बनाती है। fjord मुख्य रूप से कनाडा, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, ग्रीनलैंड, अलास्का (संयुक्त राज्य अमेरिका), रूस तथा चिली में देखने को मिलते हैं।
4. यूरोप के जंगली बारहसिंघा का सबसे बड़ा झुंड नार्वे में रहता है।
5. नॉर्वे का Rjukan और इटली का Viganella नामक गांव में लगभग 6 महीने तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंचता उनके आसपास के पर्वत सूर्य की किरणों को रोक लेते हैं। अंधेरा दूर करने के लिए गांव वाले पहाड़ों में बहुत बड़े-बड़े दर्पण लगा देते हैं जिससे सूर्य का प्रकाश गांव में आ सके।
6. दुनिया के शीर्ष 20 देशों के सबसे ऊंचे झरनों में नॉर्वे के 7 झरने आते हैं। नॉर्वे दुनिया के सबसे ज्यादा झरने वाले देश में से एक है। यहां लगभग 350 से ज्यादा झरने हैं।
7. नॉर्वे का Bouvet द्वीप पृथ्वी के दूरस्थ द्वीपों में से एक है।
8. Norway में एक स्थान का नाम नरक (hell) है।
9. Norway की Lærad tunnel दुनिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग है। इसकी लंबाई 15 मील (24.5 किलोमीटर) है।
10. Norway की सरकारें पर्यावरण संरक्षण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध रहती हैं।
11. यूरोप का देश होने के बावजूद नॉर्वे यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है। लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र, नाटो और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ का सदस्य है।
12. नॉर्वे ने 2004 से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने में प्रतिबंध लगा दिया है।
13. नॉर्वे में लगभग 1,190 fjord हैं।
14. नॉर्वे में हर दूसरे वर्ष संसदीय और स्थानीय चुनाव होते हैं।
15. नॉर्वे का राष्ट्रीय प्रतीक कुल्हाड़ी पकड़ा हुआ शेर है।
16. Norway में जेल के कैदियों को इंटरनेट चलाने की सुविधा उपलब्ध है।
17. Norway सालमन मछली का सबसे बड़ा उत्पादन वाला देश है। सालमन मछली एक प्रकार का स्वादिष्ट समुद्री भोजन होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, ओमेगा 3, फैटी एसिड और विटामिन जैसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
18. नॉर्वे के उत्तरी प्रकाश (Northern lights or Aurora) दुनिया भर में बहुत ही प्रसिद्ध आकर्षक का केंद्र हैं।

19. Norway के निवासी अपने देश को नार्वे नहीं कहते हैं। नॉर्वेजियन नॉर्वे को नोर्गे (Norge) कहते हैं। नॉर्वे एक अंग्रेजी शब्द है।
20. दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित कलाकृतियों में से एक ‘द स्क्रीम’ को नॉर्वेजियन कलाकार “एडवर्ड मंच” ने चित्रित किया था।
Amazing facts about Norway in Hindi 21-40
21. Kjeragbolten नॉर्वे के ‘रोगालैंड काउंटी’ के केजेराग पर्वत पर स्थित एक बोल्डर है जो पहाड़ की दो चट्टानों के बीच गिरा हुआ है। यह नॉर्वे का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। इसी पहाड़ी में preikestolen नामक नॉर्वे का एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।

22. 1940 से 1945 तक दूसरे विश्व युद्ध में नार्वे पर जर्मनी का कब्जा था।
23. नॉर्वे का दो तिहाई हिस्सा पहाड़ी क्षेत्र है।
24. 1814 – 1905 तक स्वीडन और नार्वे एक ही संघ का हिस्सा थे।
25. Norway को मध्य रात्रि सूर्य की भूमि ( Land of midnight sun) के रूप में जाना जाता है। नॉर्वे में गर्मी के मौसम में लगभग 72 दिनों सूर्य कभी अस्त नहीं होता।
हमारी पृथ्वी की दूरी सूर्य के सापेक्ष झुकी हुई है इसलिए गर्मियों के महीनों में पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर जुड़ जाता है। इसलिए आर्कटिक सर्कल या अंटार्कटिक सर्कल में स्थित देश नॉर्वे, स्वीडन, आईसलैंड, डेनमार्क, फिनलैंड में कई हफ्तों या महीनों तक सूर्य नहीं डूबता।
26. Norway पांच नॉर्डिक देश डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन में से एक है। नॉर्डिक देश उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक में स्थित लगभग समान संस्कृति व भौगोलिक स्थिति वाले देश हैं।
कई बार नॉर्डिक देशों को स्कैंडिनेवियाई देशों के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन स्कैंडिनेविया सिर्फ तीन देश नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क का समूह है।
27. नॉर्वे की राजधानी ओस्लो है, जहां पर नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
28. विश्व बैंक के 2020 के आंकड़ों के अनुसार, उच्चतम औसत जीवन प्रत्याशा वाले देशों में नॉर्वे क्रमशः जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर था।
29. नॉर्वे में लगभग सभी विश्वविद्यालयों या ट्यूशनों में नॉर्वेजियन या किसी भी देश के अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती।
30. नॉर्वे की लगभग 90% बिजली का उत्पादन हाइड्रो पावर द्वारा की जाती है।
31. कच्चे तेल और गैस का उत्पादन करने वाला देश होने के बावजूद यह देश पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत वाले दुनिया के शीर्ष 5 देशों में से एक है।
32. नॉर्वे की प्रीति व्यक्ति आय 2020 के अनुसार सातवीं सबसे ज्यादा है।
33. Hornindalsvatnet झील नॉर्वे तथा पूरे यूरोप की सबसे गहरी झील है। इस झील की गहराई 514 मीटर (1686 फीट) है।
35. नॉर्वे में स्थिति Jostedalsbreen ग्लेशियर यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर है।
36. ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स, जेंडर इक्वालिटी इंडेक्स तथा वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में नॉर्वे शीर्ष 10 देशों में आता है। वहीं ग्लोबल पीस इंडेक्स में भी यह शीर्ष 20 देशों की सूची में आता है।
37. नॉर्वे की अधिकारिक भाषा नॉर्वेजियन है। हालांकि, नॉर्वे की 95% लोगों की प्राथमिक भाषा नॉर्वेजियन है, लेकिन यहां की लगभग 90% आबादी अपनी प्राथमिक भाषा के अलावा अंग्रेजी भाषा भी जानती हैं।
38. 2022 के सर्वे के अनुसार नॉर्वे की आबादी 54,25,270 है।
39. Norway में केवल एक सक्रिय ज्वालामुखी है जिसे Beerenberg कहा जाता है।
40. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने नॉर्वे की सहायता व समर्थन किया था। समर्थन के आभार के रूप 1947 से नॉर्वे हर वर्ष ब्रिटेन के लोगों को क्रिसमस ट्री उपहार में देता है।
उम्मीद है आपको ‘नॉर्वे देश से जुड़े 40 रोचक तथ्य | Norway fun facts in hindi, के बारे में यह लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़ें:-