दुनिया की सबसे छोटी पक्षी hummingbird से जुड़े 25 रोचक तथ्य


hummingbird पक्षी प्रजाति की सबसे खूबसूरत छोटी पक्षियों की श्रेणी में आता है। इस पक्षी की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे बाकी पक्षियों से अलग और विशेष बनाती है। यह पक्षी जब उड़ते हैं तो गुंजन की तरह आवाज सुनाई देती है इसलिए इन्हें गुंजन पक्षी कहा जाता है। आइए जानते हैं गुंजन पक्षी के बारे में ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य-

Hummingbird-facts-in-hindi

Interesting facts about hummingbird-गुंजन पक्षी से जुड़े 25 रोचक तथ्य

1. hummingbird पक्षियों की सबसे छोटी प्रजाति है।

2. hummingbird का वजन मात्र 4-4.5 ग्राम तथा लंबाई औसतन 3-4 इंच होती है।

3. दुनिया भर में गुंजन पक्षी की 300 से भी अधिक प्रजातियां हैं।

4. hummingbirdको flying jewels भी कहा जाता है।

5. गुंजन पक्षी के अंडे किसी भी पक्षी के अंडे से छोटे होते हैं।

6. गुंजन पक्षी प्रवासी पक्षी हैं वह आमतौर पर अकेले ही यात्रा करते हैं। अपने प्रवास काल में वह 5000 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय कर लेते हैं।

7. गुंजन पक्षी का घोंसला 1.5-2 इंच तक होता है।

8. hummingbird 98 km/h की रफ्तार से उड़ सकते हैं।

9. hummingbird अपना घोंसला 5-7 दिन में बनाती हैं।

10. गुंजन पक्षी अपना घोंसला पौधों के तंतुओं, छोटी लकड़ियों और पत्तियों के टुकड़ों के साथ बनाती है और मकड़ी के जालों का उपयोग घोसले को मजबूती से बांधने के लिए करती है।

11. केवल मादा पक्षी ही घोंसले का निर्माण करती है।

12. नन्हे hummingbird 3 सप्ताह तक अपने घोसले में रहते हैं।

13. गुंजन पक्षी प्रतिदिन 1000 से अधिक फूलों का रस पीते हैं।

14. hummingbird का एक सेकंड में सबसे ज्यादा 80 बार पंख फड़फड़ाने का रिकॉर्ड है जो किसी भी पक्षी से अधिक है।

15. गुंजन पक्षी में बहुत अधिक चयापचय होता है। इसलिए, इन्हें जीवित रहने के लिए दिन भर खाना खाने की आवश्यकता होती है।

16. दक्षिण अमेरिकी देशों में गुंजन पक्षी अधिक संख्या और प्रजाति में पाए जाते हैं।

17. गुंजन पक्षी का रंग चमकीला होता है।

18. मादा पक्षी पुरुष पक्षी की तुलना में थोड़े बड़े होते हैं।

19. गुंजन पक्षी बुद्धिमान भी होते हैं वह उन फूलों को पहचान सकते हैं जो वह पहले से ही देख चुके हैं।

20. गुंजन पक्षी का मुख्य आहार फूलों का रस और छोटे-छोटे कीड़े होते हैं।

21. गुंजन पक्षी किसी भी दिशा में उड़ सकते हैं।

22. गुंजन पक्षी अमेरिका महाद्वीप के मूल निवासी हैं।

23. इनके पैर इतने छोटे होते हैं कि वह जमीन पर नहीं चल सकते।

24. hummingbird जब साधारण अवस्था में होते हैं तब इनके दिल प्रति मिनट 250 बार धड़कता है, लेकिन उड़ते समय इनका दिल प्रति मिनट 1200 बार धड़कता है।

25. गुंजन पक्षी का जीवनकाल 3-5 साल का होता है।

उम्मीद है आपको ‘दुनिया की सबसे छोटी पक्षी hummingbird से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें



Source link