क्या आप जीविका संकट के बारें में जानते हो? यदि नहीं तो आपको इस पोस्ट में जीविका संकट किसे कहते हैं? (Jivika Sankat Kise Kahate Hain), जीविका संकट क्या है, फ्रांस में जीविका संकट आने का क्या कारण रहा, आदि प्रश्नों के सही उत्तर मिलने वाले है |
जीविका संकट को इस पोस्ट में विस्तृत से समझाया गया है | इस पोस्ट को पढ़कर आप जीविका संकट (Jivika Sankat) को अच्छी तरीके से समझ सकते है | आपको यह पोस्ट जरूर पढ़नी चाहिए |

जीविका संकट किसे कहते हैं? (Jivika Sankat Kise Kahate Hain)
मनुष्य को जीविका चलाने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की जरूरत होती है | लेकिन कई बार ऐसी विषम परिस्थितियों हो जाती है जिसमें लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं होती है | इस प्रकार उत्पन्न होने वाले संकट को जीविका संकट कहते है |
यहाँ पर मूलभूत आवश्यकताएँ भोजन, पानी, आवास, कपड़े आदि को बताया जाता है जो कि एक व्यक्ति के जीवन में रोज़मर्रा में काम आने वाली चीजे है |
जीविका संकट देश के विकास के लिए खतरा होता है | फ्रांस जीविका संकट का सबसे अच्छा उदाहरण है |
यह भी पढे- लव हार्मोन किसे कहते हैं?
फ़्रांस में जीविका संकट किन परिस्थितियों में उत्पन्न हुआ
फ़्रांन्स जीविका संकट की चपेट में आ गया था | जब फ्रांस की जनसंख्या वर्ष 1715 में लगभग 2.30 करोड़ से बढ़कर वर्ष 1789 में 2.8 करोड़ पहुँच गयी थी तब खाने के लिए अनाज की ज्यादा जरूरत पड़ने लगी |
अनाज की कीमतें बढ़ने लगी जिसके कारण महंगाई की दर बढ़ने लगी | महंगाई की दर के अनुरूप कारखानों में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ी |
ऐसी परिस्थिति में अमीर और गरीब के बीच की दूरी बढ़ गयी थी और फ्रांस में जीविका संकट की स्थिति पैदा हो गयी |
जीविका संकट क्या है?
मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में पैदा हुई परिस्थिति को जीविका संकट कहा जाता है |
कौनसे देश में जीविका संकट की परिस्थिति उत्पन्न हुई?
जीविका संकट कैसे होता है?
फसल और खाद्यान की कमी आना, महंगाई की दर बढ़ना तथा खाद्यान की कीमतों में इजाफा हो जाने पर जीविका संकट पैदा होता है |
इस पोस्ट में जीविका संकट किसे कहते हैं? को विस्तार से समझाया गया | आशा करता हूँ कि आपको जीविका संकट के बारे में यह लेख अच्छा लगा |