जापान के बारे में 50 + रोचक तथ्य | Amazing facts about Japan in hindi


जापान एशिया महाद्वीप की दूसरी तथा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। Japan प्रशांत महासागर में स्थित चार बड़े तथा अनेक छोटे छोटे महाद्वीपों का समूह है। इसके पड़ोसी देश चीन, रूस तथा कोरिया हैं। आइए जानते हैं जापान देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

जापान-का-मानचित्र

Interesting facts about Japan in Hindi – जापान के बारे में रोचक तथ्य

1. Japan की पारंपरिक भाषा में जापान का अनुवाद ‘निप्पोन’ और ‘निहोन’ के रूप में किया जाता है। जिसका अर्थ है:- उगते सूरज की भूमि। क्योंकि एक समय पहले यह माना जाता था कि जापान पूर्व में सूर्योदय देखने वाला पहला देश था।

2. Japan दुनिया के शीर्ष सुरक्षित देशों में एक माना जात है। क्योंकि यहां पर क्राइम रेट बहुत ही कम है।

3. Japan में मृत्यु दर बाकी देशों की तुलना में बहुत कम हैै। वहां के लोग अधिक जीवन जीते हैं।

4. जापान में किसी का स्वागत हाथ मिलाकर नहीं करते। जापान में किसी का स्वागत सिर झुकाकर करते हैं।

5. Japan में एनिमेटेड फिल्में और टेलीविजन शो अधिक प्रसारित होते हैं। इसी वजह से देश में वर्तमान में 130 वॉइस एक्टिंग स्कूल सक्रिय हैं।

6. Japan सबसे ज्यादा साक्षरता वाले शीर्ष देेशों में से एक है जिसकी साक्षरता 99% है।

7. Japan में एक ऐसा द्वीप हैै जहां खरगोशों की आबादी बहुत अधिक है। इस द्वीप का नाम okunoshima island है, लेकिन खरगोशों की आबादी की वजह से इसे rebbit island भी कहा जाात है।

8. Japan की ट्रेनें समय की बहुत पावन्द होती हैं। वहां की ट्रेनें सामान्य तौर पर 18 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं होती।

9. Japan प्राकृतिक घटना सूचकांक में प्रथम स्थान पर आता है, यहां 1 वर्ष में लगभग 1,500 भूकंप आते हैं।

10. Japan में इंसानों से ज्यादा पालतू जानवरों की आबादी अधिक है।

11. Japan दुनिया का एकमात्र ऐसा देश हैै जिस पर किसी देश ने परमाणु हमला किया है। यह हमला अमेरिका ने 6 अगस्त और 9 अगस्त को 1945 में जापान के 2 बड़े शहर नागासाकी और हिरोशिमा में किया था।

12. Japan के लोगों का लोकप्रिय पकवान फुकू हैै, यह एक जहरीली मछली के द्वारा बनाया जाता है।

13. Japan में 4 अंक को अशुभ माना जाता हैै। इसलिए वहां की अधिकांश इमारतें चार मंजिल कि नहीं बनती हैं।

14. Japan में सबसे प्रसिद्ध खेल बेसबॉल है लेकिन वहां का राष्ट्रीय खेल सुमो है।

15. Japan के लोगों को कॉमिक्स बुक पढ़ना बहुत पसंद हैै। वहां प्रकाशित होने वाली किताबों में लगभग 20% पुस्तकें कॉमिक्स की होती हैं।

16. Japan की आबादी 98.5% जापानी है।

17. जापानी लोग प्रतिवर्ष 17 मिलियन टन से अधिक मछली की खपत करते हैं, किसी भी अन्य देशों से अधिक।

18. Japan के अखबारों में भारत की तरह दुर्घटनाा, राजनीति, वाद-ववाद और फिल्मी गपशप जैसी चीजों पर खबरें नहीं छपते। वहां के अखबारों में आधुनिक जानकारी और आवश्यक खबरें ही छपती हैं।

19. Japan में 90% मोबाइल वाटरप्रूफ होतेे हैं, क्योंकि यहां के युुवा नहाते समय भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

20. Japan में दुनिया का सबसे बड़ा फिश मार्केट है, जिसका नाम ‘tsukiji fish market’ है।

जापान के बारेे में रोचक तथ्य 21-57

21. जापानी लोगों के लिए नए साल की छुट्टियों के दौरान किसी मंदिर (धार्मिक स्थल) में जाना पारंपरिक है। लोग सुरक्षा, स्वास्थ्य, सौभाग्य आदि के लिए प्रार्थना करने मंदिर जाते हैं। एक साल में किसी मंदिर की पहली यात्रा को हत्सुमौदे कहा जाता है। नव वर्ष में यहां कई प्रसिद्ध मंदिरों में अत्यधिक भीड़़ लगी रहती है।

22. जापानी लोग सबसे ज्यादा मेहनती माने जाते हैं, इसी के दम पर वह दुनिया के शीर्ष अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर है।

23. Japan रिसर्च तथा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शीर्ष पर आता हैै। जापानी लोग आए दिन टेक्नोलॉजी से संबंधित अविष्कार करते रहते हैं।

24. जापान की आबादी की 25% जनसंख्या बुजुर्ग लोगों की है। एक सर्वे के अनुसार वहां 50,000 से अधिक लोग 100 साल की उम्र से अधिक के हैं।

25. Japan में जिन लोगों के पास घर नहीं है, वे मैकडॉनल्स में आकर रह सकते हैं।

26. Japan में हर साल लगभग 7461 टन घोड़े के मांस का सेवन किया जाता है।

27. रुस और Japan अभी भी युद्ध विवाद में हैैं। दोनों देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध को समाप्त करने के लिए शान्ति संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए इस विवाद का मुख्य कारण kuril island है।

28. Japan में एक Aoshima नामक द्वीप है जिसे cat island के नाम से जाना जाता है। यहां पर बिल्लियों की संख्या बहुत अधिक है।

29. Japan के छात्रों को स्कूल में सोने की अनुमति है। वहां की सरकार का मानना है की कोई भी काम करने के लिए थोड़ा आराम जरूरी होता है।

30. Japan में आत्महत्या दर दुनिया में सबसे अधिक है।

31. Japan में छात्र पूरे वर्ष एक ही कक्षा में पढ़ाई करते हैं। अलग-अलग विषय के शिक्षक उन्हें एक ही क्लास रूम में पढ़ाने आते हैं।

32. Japan के लोग साफ सफाई के लिए भी जाने जाते हैं। वहां के कइ स्कूलों में शिक्षक तथा छात्र दोनों मिलकर स्कूल की सफाई करते हैं।

33. Japan के लोगों की औसत आयु 82 वर्ष हैै जो विश्व के सभी देशों की औसत आयु की तुलना में सबसे अधिक है।

34. Japan में एक ऐसा हाईवे हैै जो बिल्डिंग के अंदर से होकर गुजरता हैैै। इस बिल्डिंग का नाम ‘गेेट टावर बिल्डिंग’ है। यह Japan केे ओसाका शहर में स्थित है।

35. Japan में अगर कोई इंसान ट्रेन की पटरी के नीचे आकर आत्महत्या करता है, तो उसके घर वालों को व्यवधान शुल्क देना पड़ता है।

36. Japan के लोग काली बिल्ली को शुभ मानते हैं।

37. Japan में एक द्वीप ऐसा हैै, जहां पर कुत्तों को पालना गैरकानूनी है।

38. Japan में अधिकांश सड़केें ऐसी हैैैैं, जिनका कोई नाम नहीं है।

39. Japan में मैग्नेट पावर से भी ट्रेनों को चलाया जाता है। यह ट्रेन पटरी के कुछ इंच ऊपर चलती हैं, और देखने पर ऐसा लगता है जैसे यह ट्रेनें हवा पर चल रही हों। यह जापानी ट्रेनें ट्रेन टेक्लनोलोजी का एक उत्कृष्ट नमूना हैं।

40. Japan का टोक्यो शहर दुनिया का सबसे बड़ा शहर है।

41. जापान के केवल 4 द्वीप जापान के 97% भाग का हिस्सा हैं। बाकी के 6,849 द्वीप का क्षेत्रफल जापान के क्षेत्रफल का मात्र 3% है।

42. टाइटैनिक के डूबने से बचने वाला एकमात्र जापानी यात्री जिसका नाम ‘मासाबुमी होसोनो’ था। Japan में उस आदमी को बाकी यात्रियों के साथ नहीं मरने के लिए कायर कहा जाता है।

43. जापान में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 3,000 से अधिक मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट है।

44. जापान के लोग माफी मांगने के लिए 20 से ज्यादा तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं।

45. अगर जापान में साइकिल को भी सही तरीके से पार्क नहीं किया तो आपका चालान कट सकता है।

46. Japan में चोरी के मामले बहुत ही कम आते हैं।

47. जापानी भाषा को दाएं और बाएं दोनों तरफ से पढ़ा जा सकता है।

48. Japan में जुआ के अधिकांश रूपों को आम तौर पर आपराधिक श्रेणी में रखा गया है।

49. 2015 तक Japan में रात 12:00 बजे के बाद नाचना गैरकानूनी था।

50. Japan के पास 2011 में आए भूकंप ने पृथ्वी की घूर्णन गति को बढ़ा दिया था। जिससे दिन 1.8 माइक्रोसेकंड छोटा हो गया था।

51. गॉडजिला को Japan का आधिकारिक नागरिक माना जाता है।

52. Japan के बाहर सबसे बड़ा जापानी समुदाय ब्राजील में है।

53. जापान में जन्म दर बहुत कम है। यहां वयस्क डायपर बेबी डायपर की तुलना में अधिक बिकते हैं।

54. व्हेल मछली के शिकार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध होने के बावजूद जापान में व्हेल का शिकार आम है।

55. Japan की अपराधिक अदालतौं में सजा कि दर 99% है।

56. Japan में लोग हस्ताक्षर नहीं करते हैं, वे ‘हैंको’ नामक स्टैम्प का उपयोग करते हैं।

57. टोक्यो शहर दुनिया का सबसे सुरक्षित बड़ा शहर है।

उम्मीद है आपको ‘जापान के बारे में 50 + रोचक तथ्य | Amazing facts about japan in hindi’ के बारे में यह पोस्ट पसंद आई होगी अगर अगर पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:-



Source link