
Dog facts in Hindi: कुत्ते हजारों सालों से मनुष्य के सबसे वफादार दोस्त हैं, जिन्हें कई घरों में परिवार के साथ सदस्यों की तरह रखा जाता है। भले ही आपने कुत्ते पाला हो लेकिन Dog से जुड़े कई तथ्य ऐसे हैं जो शायद आपको नहीं पता होंगे।
तो दोस्तों आज इस पोस्ट में जानेंगे कुत्ते से जुड़े हैरान कर देने वाले 40 रोचक तथ्य –
40 Amazing facts about Dog in hindi–कुत्ते से जुड़े रोचक तथ्य
1. कुत्ते मनुष्यों के लिए शिकार, सुरक्षा और कृषि कार्य के साथ-साथ अनेक कार्यों के लिए बेहद उपयोगी जानवर हैै।
2. कुत्तों की भूमिका मिलिट्री में भी बेहद अहम है। कुत्तों को आमतौर पर IEDs तथा बारूदी विस्फोटकों के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
3. दुनिया भर में कुत्तों की लगभग 340 प्रजातियां हैं।
4. कुत्ते मनुष्य की तुलना में 4 गुना दूर कि आवाज़ सुनने में सक्षम होते हैं।
5. कुत्ते सर्वाहारी होते हैं, यह मीट सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को खाते हैं।
6. कुत्तों का जीवनकाल उनकी नस्लों के आधार पर अलग अलग होता है, लेकिन कुत्तों की औसत उम्र 10 से 14 साल होती है।
7. सबसे ज्यादा उम्र का कुत्ता Bluey नाम का ऑस्ट्रेलियाई कुत्ता था।
8. आमतौर पर, छोटी नस्ल के कुत्ते बड़ी नस्ल के कुत्तों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते हैं।
9. लाइका अंतरिक्ष में जाने वाला पहला सोवियत कुत्ता था, जो अंतरिक्ष में जाने वाला वह पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला पहला जानवर था।
10. मानव उंगलियों के निशान की तरह प्रत्येक कुत्ते की नाक का प्रिंट अलग होता है।
11. एक पालतू Dog के मरने के बाद वैसा ही दुख होता है, जैसे एक व्यक्ति के मरने पर होता है।
12. टाइटैनक जहाज में 12 कुत्ते थे जिसमें 3 कुत्ते ही बच पाए थे।
13. भेड़िया कुत्तों के वंशज माने जाते हैं।
14. रेबीज़ नामक घातक वायरस संक्रमित जानवरों की लार से लोगों में फैलता है। रेबीज आमतौर पर जानवरों के काटने से फैलता है। उदाहरण के लिए, आवारा कुत्तों से।
15. सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कुत्तों को अपनी पीठ के बल खाना ले जाने के साथ-साथ आत्मघाती अभियान चलाने के लिए भी प्रशिक्षित किया था।
यह भी पढ़ें – बिल्ली से जुड़े 40+ दिलचस्प रोचक तथ्य
16. वैज्ञानिकों के अनुसार मनुष्य में कैंसर और अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए कुत्तों को प्रशिक्षित किया जा सकता है।
17. एवोकैडो कुत्तों के लिए जहरीला भोजन है। एवोकैडो के पौधे, पत्तियां, फलों, और बीजों में पर्सिन नामक पदार्थ होता है, जो कुत्तों के लिए उल्टी, दस्त का कारण बन सकता है।
18. प्राचीन मिस्र के लोग अपने कुत्तों के प्रति बेहद श्रद्धा रखते थे। जब एक पालतू कुत्ता मर जाता था तो मालिक अपनी भौंहें मुंडवा देता था।
19. वयस्क Dog के 42 दांत होते हैं।
20. Dog की सूंघने की क्षमता मनुष्य की तुलना में 10,000 से भी अधिक गुना शक्तिशाली होती है।
आप में से कई लोग यह सोच रहे होंगे कि क्या सच में कुत्ते की सूंघने की क्षमता इतनी शक्तिशाली होती? दोस्तों ऐसा इसलिए है, क्योंकि मनुष्य के 5-6 million की तुलना में कुत्ते में लगभग 125-300 million गन्ध रिसेप्टर्स होते हैं।
कुत्ते से जुड़े रोचक तथ्य 21-40
21. Greyhound प्रजाति का Dog अधिकतम 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
22. Great Dane Zeus नामक अमेरिकी Dog की ऊंचाई 3 फीट 10 इंच थी जिसकी पुष्टि 2011 में हुई। यह दुनिया का सबसे ऊंचा कुत्ते का रिकॉर्ड है।
23. अंगूर और किशमिश की थोड़ी मात्रा भी Dog के गुर्दे खराब कर सकती है।
24. Dog 14,000 वर्षों से मनुष्य के साथ रह रहे हैं।
25. वैज्ञानिकों का मानना है कि कुत्ते भी सपने देखते हैं।
26. कुत्तों के रेटिना के पीछे एक विशेष प्रकार का परावर्तक परत होती है, जिसकी वजह से कुत्ते मनुष्य की तुलना में कम रोशनी में भी अधिक स्पष्ट देख पाते हैं।
27. कुत्तों के लिए बोले गए कमांड सीखना बहुत आसान है, अगर आप उन्हें हाथ के संकेतों या इशारों के साथ संयोजन करें।
28. चॉकलेट कुत्तों के लिए जहरीली होती है। चॉकलेट में थियोब्रोमाइन की मात्रा होती है, जिसे कुत्ते सुचारू रूप से पाचन नहीं कर पाते हैं।
29. यूनान के प्रसिद्ध दार्शनिक और गणितज्ञ प्लेटो ने कहा था कि–
“एक कुत्ते में एक दार्शनिक की आत्मा होती है।”
30. अधिकांश विशेषज्ञों का मानना है कि Dog मनुष्य के पहले पालतू जानवर हैं।
31. कुत्तों की सबसे बड़ी नस्ल आयरिश वुल्फहाउंड और ग्रेट डेन की है।
32. Dog की कुछ प्रजातियां पानी के नीचे पड़े शवों को भी सूंघ सकती हैं।
33. शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया कि जैसे एक इंसानी बच्चा अपनी मां को दूसरे बच्चे से स्नेह करते देखता है तो वह ईर्ष्यापूर्ण व्यवहार करता है, वैसे ही यदि कोई कुत्ते का मालिक किसी को स्नेह (प्यार) करता है तो उसे ईर्ष्या हो सकती है।
34. Dog के पास लगभग 1,700 स्वाद कलिका होती है जबकि मनुष्य के पास लगभग 9,000 स्वाद कलिका होती है। अर्थात, कुत्ते मनुष्य की तुलना में बेहद कम स्वाद का अनुभव करते हैं।
35. Dog की सबसे छोटी प्रजाति चिहुआहुआ नस्ल की होती है। यह Dog मात्र 6-10 इंच के होते हैं।
36. Dog 1,000 से अधिक शब्द सीख सकते हैं।
37. एक शोध के अनुसार, कुत्ते या बिल्ली पालने से 10% तक रक्तचाप कम हो सकता है।
38. Dog के शरीर का औसत तापमान 101 से 102.5 डिग्री फॉरेनहाइट रहता है।
39. इंसानों की तरह Dog को पसीना चेहरे पर नहीं बल्कि पैर के तलवों पर आता है। हालांकि, कुत्ते के पास इंसानों की तुलना में पसीने की ग्रंथियां बेहद कम होती हैं।
40. संयुक्त राज्य अमेरिका Dog की सबसे ज्यादा जनसंख्या के मामले में पहले स्थान पर है। दुनिया में सबसे ज्यादा पालतू Dog भी इसी देश में हैं, जिनकी संख्या लगभग 7 करोड़ है।
उम्मीद है आपको ‘कुत्ते से जुड़े हैरान कर देने वाले 40 रोचक तथ्य–facts about Dog in hindi’ के बारे में यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर हां तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
यदि आपका इस पोस्ट से संबंधित कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं
यह भी पढ़ें–